Kareena Kapoor Instagram: खास है इंस्टाग्राम पर करीना कपूर की DP, कुछ ही घंटों में हुए इतने फॉलोवर्स

Kareena Kapoor Instagram Debut: करीना कपूर ने अपने फैंस की बात आखिरकार मान ली है। करीना ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू कर लिया है। करीना की पहली फोटो के साथ-साथ उनकी प्रोफाइल फोटो भी बेहद खास है।

Kareena Kapoor
Kareena Kapoor 
मुख्य बातें
  • करीना कपूर ने अपना नया इंस्टाग्राम अकाउंट बना लिया है।
  • कुछ ही घंटों में करीना कपूर का अकाउंट वेरिफाई भी हो गया है।
  • करीना कपूर के पांच लाख 92 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए हैं।

मुंबई. करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर डेब्यू कर लिया है। करीना कपूर ने अपना नया इंस्टाग्राम अकाउंट बना लिया है। कुछ ही घंटों में ये अकाउंट वेरिफाई भी हो गया है। करीना के अकाउंट में सबसे खास हैं उनकी प्रोफाइल फोटो।

करीना कपूर ने अपनी डीपी में बचपन की फोटो लगाई है। इसमें करीना कपूर बेहद मासूम लग रही हैं। वहीं, खबर लिखे जाने तक करीना कपूर के पांच लाख 92 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए हैं। हालांकि, करीना ने किसी को भी फॉलो नहीं किया है। 

करीना के इंस्टाग्राम पर डेब्यू का फैन्स काफी वक्त से इंतजार कर रहे थे। करीना ने पांच को डेब्यू का हिंट दे दिया था। करीना के फॉलोवर्स में करिश्मा कपूर, रश्मि देसाई जैसे सेलेब्स शामिल हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
The cat's out of the bag. #HelloInstagram A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

ये है पहला पोस्ट 
करीना कपूर ने अपने पहले पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया था। इसके साथ उन्होंने लिखा था- Coming Soon. वहीं, आज करीना कपूर ने अपनी पहली फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा- The cat's out of the bag (रहस्य उगल देना)

करीना कपूर ने कई इंटरव्यू में कहा था कि इंस्टाग्राम पर वह फेक आईडी से हैं। वह सेलेब्स को फॉलो भी करती हैं। करीना के अलावा रणबीर कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर फेक आईडी से अकाउंट बनाया है।   

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Coming soon... A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

इन फिल्मों में आएंगी नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह एक लेडी पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा करीना कपूर फिल्म लाल सिंह चड्ढा में भी नजर आएंगी। 

लाल सिंह चड्ढा इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो रही है। इसके अलावा करीना करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म तख्त में भी काम कर रही हैं। इस फिल्म में करीना मुगल बादशाह शाहजहां की बेटी जहांनारा का किरदार निभा रही हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर