एक पंपकिन पाई खाने के लिए Kareena Kapoor Khan करती हैं 108 बार सूर्य नमस्कार, वीडियो देख कर आप भी हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड
भाग्य लक्ष्मी
Updated Nov 25, 2021 | 17:15 IST

Kareena Kapoor Khan Exercise Video: सोशल मीडिया पर करीना कपूर खान का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस सिर्फ एक पंपकिन पाई खाने के लिए 108 बार सूर्य नमस्कार करती हुई नजर आ रही हैं।

kareena kapoor khan latest workout video went viral, kareena kapoor khan does surya namaskar for 108 times for having a pumpkin pie in dinner
करीना कपूर खान  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ करीना कपूर खान का वीडियो।
  • पंपकिन पाई खाने के लिए 108 बार सूर्य नमस्कार करती हुई नजर आ रही हैं करीना। 
  • करीना का वीडियो देख कर दंग रह गए फैंस।

Kareena Kapoor Khan Surya Namaskar Video: बॉलीवुड जगत में बेबो (Bebo) की नाम से मशहूर अदाकारा करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। टीवी हो या अखबार या फिर सोशल मीडिया हर जगह करीना कपूर खान की चर्चा होती रहती है। सोशल मीडिया पर करीना कपूर खान काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियोज साझा करती रहती हैं। हाल ही में करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसे देखने के बाद उनके फैंस हैरान हैं। दरअसल, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना कपूर खान अपने बॉडी को फिट रखने के लिए बिना रुके कुल 108 बार सूर्य नमस्कार कर रही हैं। यह वीडियो करीना कपूर खान के फैंस को काफी प्रेरित कर रहा है। 

सिर्फ एक पाई के लिए करीना कपूर खान ने किया 108 बार सूर्य नमस्कार

सोशल मीडिया पर करीना कपूर खान का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि करीना कपूर खान बिना रुके 108 बार सूर्य नमस्कार कर रही हैं। बॉलीवुड जगत में करीना कपूर खान अपने फिटनेस को लेकर जानी जाती हैं। दो बच्चों की मां होने के बावजूद भी करीना कपूर खान की बॉडी काफी टोंड है। उनके फिटनेस को देख कर कोई यह नहीं कह सकता कि वह दो बच्चों की मां हैं। इस वीडियो को शेयर करने के साथ करीना कपूर खान ने यह बताया कि वह डिनर में पंपकिन पाई खाना चाहती हैं इसीलिए वह 108 बार एक्सरसाइज कर रही हैं ताकि उनकी बॉडी पंपकिन खाने के लिए तैयार रहे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

इस वीडियो को शेयर करने के साथ करीना कपूर खान ने अपने फैंस को यह संदेश दिया है कि स्वादिष्ट व्यंजनों को खाने के साथ हमें अपने बॉडी पर भी ध्यान देना चाहिए। करीना कपूर खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आमिर खान (Aamir Khan) के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) में नजर आएंगी। 


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर