लाल रंग की बिकिनी में Kareena Kapoor ने ढाया कहर, पति सैफ और बेटे तैमूर संग आईं नजर

Kareena Kapoor Bikini Photo: बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान ने इंस्‍टाग्राम पर एक तस्‍वीर शेयर की है जिसमें वह लाल रंग की बिकिनी में पति सैफ और बेटे तैमूर संग नजर आ रही हैं।

Kareena Kapoor with Saif and Taimur
Kareena Kapoor with Saif and Taimur 

Kareena Kapoor in Red Hot Bikini: बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान ने इंस्‍टाग्राम पर एक तस्‍वीर शेयर की है जिसमें वह लाल रंग की बिकिनी में पति सैफ और बेटे तैमूर संग नजर आ रही हैं। उनकी इस फोटो ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। करीना कपूर के इस बिकिनी फोटो को देख फैंस के पसीने छूट रहे हैं। चंद घंटों में करीना की तस्‍वीर वायरल हो गई है और उनके इंस्‍टाग्राम पर इसे छह लाख से ज्‍यादा लाइक्‍स मिल चुके हैं। 

करीना कपूर खान ने कुछ दिन पहले ही इंस्‍टाग्राम पर डेब्‍यू किया है और तभी से वह लगभग रोज तस्‍वीरें यहां शेयर कर रही हैं। करीना कपूर भी अपने परिवार संग लॉकडाउन का पालन कर रही हैं और अपने घर पर ही हैं। ऐसे में वह पुरानी तस्‍वीरें ही सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर रही है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

यह तस्‍वीर भी पुरानी है जब‍ करीना सैफ और तैमूर संग घूमने गई थीं। तस्‍वीर में तीनों बीच किनारे बने र‍िसॉर्ट में एन्‍जॉय करते नजर आ रहे हैं। करीना बिकिनी में हैं और उनके हाथ में नारियल पानी है, वहीं सैफ-तैमूर शॉर्ट्स में हैं। तीनों तस्‍वीर में काफी दिलकश लग रहे हैं। करीना कपूर खान अपने बेटे तैमूर और सैफ के साथ अक्‍सर घूमने जाती हैं। उनके वैकेशन की तस्‍वीरें अक्‍सर आती रहती हैं। 

लौट आई हैं पर्दे पर
करीना कपूर खान तैमूर के जन्‍म के बाद पर्दे से दूर हो गई थीं। फ‍िर वह 'वीरे दी वेडिंग' में नजर आईं। हाल ही में  वह अक्षय कुमार के साथ गुड न्यूज में नजर आईं जोकि काफी सफल फ‍िल्‍म रही। लॉकडाउन से पहले उनकी फ‍िल्‍म अंग्रेजी मीडियम भी रिलीज हुई लेकिन वायरस के संक्रमण की वजह से उसे दर्शक नहीं मिले। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर