करीना कपूर ने दिखाया तैमूर अली खान का नया टैलेंट, कागज से बनाई मां के लिए ज्वेलिरी

Kareena Kapoor Post: करीना कपूर सोशल मीडिया पर बेटे तैमूर अली खान से जुड़े कई पोस्ट शेयर करती हैं। अपने ताजा पोस्ट में करीना कपूर ने तैमूर अली खान का नया टैलेंट दिखाया है।देखें करीना कपूर का पोस्ट...

Kareena Kapoor
Kareena Kapoor 
मुख्य बातें
  • करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है।
  • करीना ने अपने नए पोस्ट में तैमूर के टैलेंट को दिखाया है।
  • फोटो में करीना कपूर के गले पर ज्वेलिरी पहनी है।

मुंबई. करीना कपूर खान ने पिछले महीने ही सोशल मीडिया पर डेब्यू किया है। इसके बाद से ही वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। करीना अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान से जुड़े कई पोस्ट शेयर करती हैं। अब अपने नए पोस्ट में तैमूर के टैलेंट को दिखाया है।

करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। इस फोटो में करीना कपूर के गले पर ज्वेलिरी पहनी है। इसे करीना कपूर ने अपने बेटे तैमूर अली खान ने बनाया है। ये ज्वेलिरी रंग-बिरंगे कागजों से बनाई गई है।

करीना कपूर ने इस फोटो के साथ लिखा- 'तैमूर अली खान द्वारा बनाई गई ज्वेलिरी।' इसके साथ उन्होंने #QuaranTimDiaries हैशटैग का इस्तेमाल किया है। इस फोटो में करीना कपूर ब्लैक कलर के टॉप में नजर आ रही हैं। फोटो पर कई सेलेब्स कमेंट कर रहे हैं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Pasta la vista. Handmade Jewellery by Taimur Ali Khan #QuaranTimDiaries A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

जनता कर्फ्यू में की थी गार्डनिंग
करीना कपूर ने इससे पहले तैमूर द्वारा बनाई गई पेंटिंग भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की थी। करीना ने लिखा था-'इनहाउस पिकासो।' पेंटिंग में तैमूर अली खान ने एक बीच बनाया है जिसमें कुछ लोग आराम कर रहे हैं।  

जनता कर्फ्यू के दौरान भी तैमूर की फोटो पोस्ट की थी। जनता कर्फ्यू के दौरान सैफ अली खान और तैमूर घर के अंदर पौधा लगा रहे थे। इस फोटो में सैफ और तैमूर व्हाइट कलर के कुर्ता-पायजामे में नजर आ रहे थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Sunny days will be here again soon... A day at the beach  #InhousePicasso #QuaranTimDiaries A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

 

पीएम केयर फंड में दान करेंगी करीना कपूर 
करीना कपूर ने इससे पहले पीएम केयर फंड में दान देने का भी ऐलान किया है। करीना कपूर करीना ने एक पोस्‍ट में लिखा है- हम अपने सपोर्ट को बढ़ाते हुए पीएम केयर्स फंड और चीफ मिनिस्टर फंड (महाराष्ट्र) में योगदान दे रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

करीना ने आगे लिखा- ऐसे संकट के वक्‍त में हर मदद का हाथ और हर एक पैसा मायने रखता है। आप भी मदद कीजिए। इससे पहले करीना ने यूनिसेफ, गिव इंडिया और IAHV जैसे एनजीओ के साथ मिलकर मदद करने का फैसला किया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर