Christmas 2020: करीना से लेकर शिल्पा तक इन सेलेब्स ने खास अंदाज में मनाया क्रिसमस, देखें ये खूबसूरत फोटोज

आज दुनियाभर में क्रिसमस का जश्न मनाया जा रहा है, इस मौके पर करीना कपूर खान से लेकर शिल्पा शेट्टी तक ने तस्वीरें शेयर की हैं। देखें सेलेब्स द्वारा शेयर की गई तस्वीरें।

Bollywood Christmas Photos
Bollywood Christmas Photos  
मुख्य बातें
  • आज पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है क्रिसमस का जश्न।
  • बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर शेयर की क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें।
  • देखें इन सेलेब्स ने कैसे सेलिब्रेट किया क्रिसमस।

आज दुनियाभर में क्रिसमस का जश्न मनाया जा रहा है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इस खास दिन को एन्जॉय कर रहे हैं और इस दिन को खास बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। 

क्रिसमस को बॉलीवुड सेलेब्स ने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया और इस मौके पर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं। हर साल की तरह सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने अपने परिवार के सदस्यों और खास दोस्तों के लिए क्रिसमस पार्टी होस्ट की, जिसमें करिश्मा कपूर अपनी बेटी समायरा कपूर के साथ पहुंचीं तो वहीं कुणाल खेमू अपनी पत्नी सोहा अली खान के साथ यहां पहुंचे। करीना ने इंस्टाग्राम पर डिनर टेबल पर बैठे हुए क्रिसमस की फोटो शेयर की। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kunal Kemmu (@khemster2)

वहीं अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने भी क्रिसमस की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें पूरा बच्चन परिवार नजर आ रहा है। हाल ही में अपना इंस्टाग्राम अकाउंट  पब्लिक करने वाली नव्या ने जो फोटो शेयर की उसमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या बच्चन, श्वेता बच्चन नंदा और उनके दोनों बच्चे अगस्त्या नंदा और नव्या नंदा नजर आ रही हैं। 

वहीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने इंस्टाग्राम पर अपने क्रिसमस ट्री की फोटो शेयर की। मलाइका अरोड़ा, सलमान खान, माधुरी दीक्षित, अनन्या पांडे और सोनल चौहान ने भी अपनी क्रिसमस फोटोज शेयर कीं।

(नीचे प्रियंका चोपड़ा के क्रिसमस ट्री की तस्वीर)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

वहीं एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने परिवार के साथ गोवा में छुट्टियां मना रही हैं तो उन्होंने वहां अपने परिवार के साथ इसे सेलिब्रेट किया। शिल्पा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किया जिसमें उनकी छोटी बहन शमिता शेट्टी क्रिसमस ट्री को डेकोरेट करती दिख रही हैं। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर