Kareena Kapoor: सेक्सिज्म का सामना कर चुकीं करीना कपूर खान? जानें जेंडर भेदभाव पर क्या बोलीं बेबो

Kareena Kapoor on gender based discrimination: करीना कपूर ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने करियर में कभी भी जेंडर भेदभाव का सामना नहीं किया है...

Kareena Kapoor reveals is she faced sexism and gender based discrimination?
करीना कपूर। 
मुख्य बातें
  • करीना कपूर ने जेंडर बेस्ड भेदभाव को लेकर बात की है।
  • करीना ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने करियर में कभी इसका सामना नहीं किया है।
  • अभिनेत्री का कहना है कि वो हमेशा उन पुरुषों से घिरी रही हैं जो नारीवादी हैं।

करीना कपूर खान जल्द दोबारा मां बनने वाली हैं। दूसरी प्रेग्नेंसी में भी बेबो खूब काम कर रही हैं। अक्सर उन्हें इवेंट्स, शोज और प्रमोशनल प्रोग्राम में देखा जाता है। अब हाल ही में करीना कपूर ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने करियर में कभी भी जेंडर भेदभाव का सामना नहीं किया है। अभिनेत्री का कहना है कि वो हमेशा उन पुरुषों से घिरी रही हैं जो नारीवादी हैं।

करीना कपूर ने एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए बताया कि शुक्र है कि उन्होंने कभी सेक्सिज्म का अनुभव नहीं किया है। इस बारे में बात करते हुए अभिनेत्री करीना कपूर ने बताया कि वो कई दोस्तों को जानती हैं, जो दुर्भाग्य से नियमित रूप से पितृसत्ता और कुप्रथाओं का शिकार होते रहते हैं। बेबो खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि वह उन पुरुषों से घिरी हैं जो फेमिनिस्ट हैं।

करीना कपूर इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने रूढ़ियों और मानदंडों को तोड़ा है। चाहे अपने करियर के चरम पर करीना के द्वारा लिया गया शादी का निर्णय हो या फिर गर्भावस्था के दौरान भी काम करना जारी रखना। करीना कपूर का कहना है कि वो हमेशा अपने दिल की बात सुनने में विश्वास रखती हैं और जो वह सोचती हैं वही करती हैं। करीना ने बताया कि उनके जीवन में बहुत सारी मजबूत महिलाएं हैं जिन्होंने खुद ही असंख्य रूढ़ियों को तोड़ा है, और काफी हद तक उन्हें ऐसा व्यक्ति बना दिया है जो वह आज हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना आखिरी बार इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आई थीं। अब करीना आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा करीना करण जौहर की पीरियड फिल्म तख्त में नजर आएंगी। इस फिल्म में करीना के अलावा आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर, भूमि पेडनेकर, रणवीर सिंह, विक्की कौशल और अनिल कपूर हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर