Photos: सैफ और तैमूर के साथ स्वीटजरलैंड पहुंची करीना, एक्ट्रेस बर्फीली वादियों में कुछ इस अंदाज में आईं नजर

बॉलीवुड
Updated Dec 27, 2019 | 22:06 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Taimur Ali khan Photos: बॉलीवुड के चर्चित स्टार किड तैमूर अली खान की हाल ही में खास तस्वीरें सामने आई है। बता दें कि स्टार किड इन दिनों अपनी फैमिली संग वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं।

Taimur Ali khan and Kareena Kapoor
Taimur Ali khan and Kareena Kapoor 
मुख्य बातें
  • करीना कपूर खान अपने पूरे परिवार के साथ स्विटजरलैंट पहुंची है।
  • सामने आई तस्वीरों में तैमूर का क्यूट अंदाज देखने को मिल रहा है।
  • हाल ही में करीना कपूर की फिल्म गुड न्यूज रिलीज हुई है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों फैमिली संग वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की खास तस्वीरें सामने आई है, जिसमें उनके साथ सैफ अली खान, करिश्मा कपूर और लाडले तैमूर दिखाई दे रहे हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। खास बात है कि इन तस्वीरों में तैमूर अली खान बेहद क्यूट दिखाई दे रहे हैं। तैमूर इन तस्वीरों में अपनी मां और मौसी के साथ दिखाई दे रहे  हैं।

फिल्म गुड न्यूज के रिलीज होने के बाद करीना कपूर खान इन दिनों अपनी फैमिली संग छुट्टियां मना रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बर्फ की सफेद चादर के बीच पोज देती नजर आ रही हैं। करीना कपूर के साथ इस ट्रिप में करिश्मा कपूर भी दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में सैफ अली खान और करीना बर्फ के बीचों-बीच मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

वहीं इन तस्वीरों में तैमूर रेड कलर के जैकेट और ब्लू कलर के पैंट में दिखाई दे रहे हैं। तैमूर की इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

बता दें कि हाल ही में करीना कपूर खान की रिलीज फिल्म गुड न्यूज लोगों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म में करीना कपूर के अलावा अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में करीना कपूर ने गर्भवती महिला का किरदार निभाया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

वहीं सैफ अली खान की बात करें तो एक्टर की फिल्म जवानी जानेमन अगले साल रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में एक्टर एक पिता की भूमिका में दिखाई देंगे। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर