तैमूर की पढ़ाई को लेकर परेशान रहते हैं सैफ और करीना, इस वजह से भेज सकते हैं बोर्डिंग स्कूल

बॉलीवुड
Updated Sep 23, 2019 | 11:33 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के लाडले तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में छाए रहते हैं। हाल ही में मम्मी करीना कपूर ने अपने बेटे से जुड़ी खास जानकारी शेयर की है।

kareena kapoor khan
kareena kapoor khan   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • करीना कपूर खान हाल ही में 'द लव लॉफ लाइव' शो की हिस्सा बनीं थीं
  • शो में एक्ट्रेस यहां पति सैफ अली खान और तैमूर की लाइफ को लेकर खुलकर बात कीं
  • एक्ट्रेस ने शो में तैमूर को बोर्डिंग स्कूल भेजने को लेकर भी खुलकर बात की

बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर स्टार किड तैमूर अली खान अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं। उनकी फैन फ्लोइंग किसी स्टार से कम नहीं है। आलम ये है कि स्टार किड की कोई भी तस्वीर मिनटों में वायरल होने लगती है। हाल ही में इंटरनेट सेंसेशन तैमूर को लेकर करीना कपूर ने खुलकर की। बता दें कि हाल ही में करीना कपूर खान द लव लॉफ लाइव शो का हिस्सा बनीं थीं। इस शो में उन्होंने अपने बेटे के फ्यूचर के साथ-साथ एजुकेशन को लेकर भी बात की।

करीना कपूर खान ने बताया कि कैसे फेम और लाइमलाइट की वजह से तैमूर की लाइफ प्रभावित हो रही है। शो में करीना कपूर ने अपने स्कूल के दिनों का अनुभव शेयर करते हुए बताया कि देहरादून के वेल्हम गर्ल्स स्कूल में उन्होंने काफी अच्छा समय बिताया है। हालांकि वो पढ़ाई के लिए खास इच्छुक नहीं थी।

एक्ट्रेस ने बताया कि पति सैफ अली खान ने भी बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई की है, वो 7 साल के उम्र से लेकर 17 तक वहीं पढ़ाई की है। वहीं एक्ट्रेस ने तैमूर को बोर्डिंग स्कूल भेजने को लेकर भी खुलकर बात की।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on

 

उन्होंने कहा कि हम दोनों ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी बिजी रहते हैं। मुंबई की लाइफ, जिसमें अपने काम को लेकर ज्यादातर लोग बिजी रहते हैं। इस वक्त मैं तैमूर को लोगों से घिरा हुआ नहीं देखना चाहती। अब मुझे चीजे परेशान करती हैं, जब लोग कहते हैं कि मैंने यहां तैमूर की तस्वीर देखी। वैसे वो मुझे खुशी देती है, लेकिन कहीं ना कहीं मुझे परेशान भी करती हैं। क्योंकि मैं दूसरें बच्चों को इस तरह से नहीं देखती। मैं ऐसी ही हूं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on

 

एक्ट्रेस ने बताया कि अच्छा होगा कि वो एक नॉर्मल लाइफ बिताए , जिसके लिए हम काफी कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर का जन्म साल 2017 में हुआ था। इस वक्त वो दो साल के हैं और अक्सर चर्चा में रहते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर