मरीन ड्राइव पर टहलते दिखे Taimur Ali Khan, 2 महीने बाद घर से बाहर निकले Saif Ali Khan-Kareena Kapoor

Kareena Saif And Taimur Ali Khan Marine Drive Walk: करीना और तैमूर मास्क पहने मरीन ड्राइव पर दिखें। हालांकि सैफ को इस दौरान बिना मास्क के देखकर यूजर्स सवाल कर रहे हैं...

taimur ali khan walk marine drive Parents Kareena kapoor Saif Ali Khan check pictures
सैफ अली खान, करीना कपूर और तैमूर अली खान।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • 2 महीने के लंबे लॉकडाउन के बाद तैमूर अपने माता-पिता के साथ बाहर घूमते दिखे।
  • करीना-सैफ और तैमूर को आज शाम मुंबई के मरीन ड्राइव में समुद्र के किनारे टहलते हुए देखा गया।

करीना कपूर, सैफ अली खान और तैमूर अली खान के लिए रविवार का दिन नई एक्टिविटी लेकर आया। 2 महीने के लंबे लॉकडाउन के बाद तैमूर अपने माता-पिता के साथ बाहर घूमते दिखे। जी हां, करीना-सैफ और तैमूर की तिकड़ी आज शाम मुंबई के मरीन ड्राइव में समुद्र के किनारे टहलते हुए देखी गई 
जैसा कि शहर 'अनलॉक चरण 1' के लिए तैयार है। सरकार द्वारा दी गई थोड़ी राहत के बाद बेबो, सैफ और टिम ने घर के बाहर निकलकर थोड़ी देर राहत की सांस लेने का फैसला किया। हालांकि करीना और तैमूर इस दौरान मास्क पहने नजर आए। वहीं सैफ ने बिना मास्क के बाहर कदम रखा और समुंदर किनारे टहलते दिखे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on

मां का हाथ पकड़े घूमते दिखे तैमूर 
सैफ अली खान, करीना कपूर और तैमूर की ये मरीन ड्राइव पर टहलते हुए तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। फोटोज में सैफ अली खान हमेशा की तरह व्हाइट कुर्ता-पायजामा में नजर आए। जबकि करीना कपूर ने ब्लैक कलर की फ्लोरल ड्रेस और तैमूर अली खान ने कैजुअल ग्रे टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहना था। तैमूर इस दौरान मां करीना का हाथ पकड़कर घूमते नजर आए। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on

सैफ अली खान हुए ट्रोल!
तैमूर के फैन्स लंबे टाइम बाद उन्हें देख सके हैं। करीना और सैफ लॉकडाउन के कारण काफी दिनों बाद बाहर निकले हैं। हालांकि सैफ अली खान का 'नो-मास्क' लुक में घूमना गलत कारणों की वजह से ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स लगातार सैफ से सवाल कर रहे हैं कि उन्होंने मास्क क्यों नहीं लगाया है? हालांकि इसी दौरान के एक वायरल वीडियो में सैफ मास्क पहने दिख रहे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर