करिश्मा कपूर के घर जमीं सितारों की महफिल, करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा ने हॉट अंदाज से जीता दिल

Kareena and Malaika in Karishma Kapoor Party: गुरुवार रात बॉलीवुड अदाकारा करिश्मा कपूर के घर सितारों की महफिल जमीं। इस पार्टी में करिश्मा कपूर ने अपने करीबी दोस्तों को बुलाया। करीना कपूर से लेकर मलाइका अरोड़ा तक इस पार्टी में शामिल हुईं।

Kareena and Malaika in Karishma Kapoor Party
Kareena and Malaika in Karishma Kapoor Party 
मुख्य बातें
  • करिश्मा कपूर के घर सितारों की महफिल जमीं।
  • पार्टी में करिश्मा कपूर ने अपने करीबी दोस्तों को बुलाया।
  • करीना कपूर से लेकर मलाइका अरोड़ा तक इस पार्टी में शामिल हुईं।

Kareena and Malaika in Karishma Kapoor Party: गुरुवार रात बॉलीवुड अदाकारा करिश्मा कपूर के घर सितारों की महफिल जमीं। इस पार्टी में करीना कपूर ने अपने करीबी दोस्तों को बुलाया। करिश्मा कपूर की बहन और अदाकारा करीना कपूर से लेकर मलाइका अरोड़ा तक इस पार्टी में शामिल हुईं। पार्टी में खूब रंग जमा और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पार्टी में सबने खूब मस्ती की और खाना-पीना किया। आइये जानते हैं कि इस पार्टी में कौन कौन शामिल हुआ।

करिश्मा कपूर की इस पार्टी में बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर शामिल हुए। वह हमेशा की तरह वाइब्रेंट अंदाज में दिखे। करिश्मा के घर हुई पार्टी में संजय कपूर पहुंच। उनकी वाइफ महीप कपूर भी स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। करिश्मा ने मनीष मल्होत्रा के अलावा कुछ और लोगों को इस पार्टी में बुलाया था।     



करिश्मा कपूर की पार्टी की जान मलाइका अरोड़ा रहीं। हमेशा अपने फैशनेबल अंदाज के लिए चर्चा में रहने वालीं मलाइका जबरदस्त ग्लैमरस लुक में दिखीं। खुले बालों और हल्के मेकअप में मलाइका का लुक दिलकश नजर आया। मलाइका अपनी कार से उतरीं तो सबकी नजर उन पर ठहर गईं। 

करिश्मा कपूर की पार्टी की जान मलाइका अरोड़ा रहीं। हमेशा अपने फैशनेबल अंदाज के लिए चर्चा में रहने वालीं मलाइका जबरदस्त ग्लैमरस लुक में दिखीं। खुले बालों और हल्के मेकअप में मलाइका का लुक दिलकश नजर आया।

बहन करिश्मा के घर पार्टी में करीना कपूर भी पहुंचीं। उनका अंदाज वैसे तो काफी सिंपल था, लेकिन करीना इस सिंपल लुक में काफी खूबसूरत लग रही थीं। करीना कफ्तान ड्रेस में काफी जबरदस्त नजर आईं। करीना अपनी अगली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज के इंतजार में हैं, जिसमें वह आमिर खान के साथ नजर आने वाली हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर