Saif Ali Khan ने ईद पर बनाई मटन बिरयानी, Karisma Kapoor हुईं Kareena kapoor के पति की तारीफ करने पर मजबूर

Saif Ali Khan Eid 2020 Special Dish: करिश्मा कपूर ने सैफ अली खान की बनाई ईद डिश की जमकर तारीफ की है। लोलो ने करीना कपूर के साथ मिलकर इसका स्वाद चखा है...

Karisma Kapoor praises Kareena kapoor Hubby Saif Ali Khan for Eid 2020 special dish Mutton biryani
करीना कपूर और करिश्मा कपूर।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • करीना कपूर, करिश्मा कपूर फैन्स को लॉकडाउन में भी निराश नहीं कर रही हैं।
  • बेबो-लोलो लगातार तस्वीरों और वीडियोज के जरिए अपनी लाइफ की जानकारी दे रही हैं।
  • अब करिश्मा ने ईद के मौके पर बनी डिश की जानकारी दी है।

करीना कपूर खान ने जब से इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है उनके फैन्स को सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपडेट मिल रहे हैं। करीना और उनकी बहन करिश्मा कपूर दोनों अपने फैन्स को लॉकडाउन में भी तस्वीरों और वीडियोज के जरिए खूब अपनी लाइफ की जानकारी दे रही हैं। और अब जब भला ईद का त्यौहार आ गया है तो बेबो और लोलो कैसे पीछे रह सकती हैं। ईद के मौके पर करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने अपने फैन्स को निराश नहीं किया है।  
करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम पर सैफ अली खान की बनाई ईद डिश की फोटो शेयर की है। इसी के साथ करिश्मा ने करीना कपूर के पति सैफ की खूब तारीफ भी की है। 
करिश्मा कपूर ने लिखा, 'शेफ सैफू की बनाई अबतक की सबसे बेस्ट मटन बिरयानी...। लंच करीना कपूर के साथ..।' करिश्मा कपूर द्वारा शेयर की गई सैफ अली खान की बिरयानी की फोटो को करीना कपूर ने भी रीशेयर किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kareenakapoorkhan) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@karismakapoor.fc) on


वैसे सिर्फ सैफ अली खान ही नहीं करिश्मा कपूर भी बेहतरीन कुक हैं। कुछ दिन पहले ही करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी बहन की कुकिंग स्किल की तारीफ की थी। करीना ने लोलो के हाथ के बने हुए चॉकलेट केक की फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'दुनिया का सबसे बेस्ट कॉकलेट केक, जो कि दुनिया की सबसे बेस्ट बहन ने बनाया है।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kareenakapoorkhan) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@therealkarismakapoor) on

करीना कपूर जल्द ही लाल सिंह चड्ढा में दिखाई देंगी, इसमें आमिर खान भी उनके साथ होंगे। इसके अलावा करीना के पास पाइपलाइन में तख्त भी है। इसमें आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, अनिल कपूर, विक्की कौशल, जान्हवी कपूर और भूमि पेडनेकर भी अहम भूमिका में होंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर