Karishma Kapoor ने बेचा खार एरिया वाला अपार्टमेंट, मिली रकम जानकर उड़ जाएंगे होश

Karishma Kapoor apartment: बॉलीवुड अदाकारा करिश्‍मा ने मुंबई के खार एरिया वाला अपार्टमेंट बेच द‍िया है और इसके बदले उन्‍हें मोटी रकम अदा की गई है। यह रकम जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

Karishma Kapoor
Karishma Kapoor 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड अदाकारा करिश्‍मा कपूर के पास खार एरिया में था अपार्टमेंट
  • 1610 स्क्वेयर फीट का ये अपार्टमेंट खार वेस्ट के रोज क्वीन में स्थित है
  • करिश्‍मा ने यह अपार्टमेंट 10.11 करोड़ में 24 दिसंबर 2020 को बेच दिया

Karishma Kapoor apartment: बॉलीवुड अदाकारा करिश्‍मा ने मुंबई के खार एरिया वाला अपार्टमेंट बेच द‍िया है और इसके बदले उन्‍हें मोटी रकम अदा की गई है। यह रकम जानकर आप हैरान रह जाएंगे। करिश्मा कपूर और उनकी मां बबीता कपूर ने इस अपार्टमेंट को बेचने का फैसला लिया था। खार एरिया की एक इमारत की 10वीं मंजिल पर यह अपार्टमेंट था। जानकारी के अनुसार अपार्टमेंट 10.11 करोड़ रुपए में बेच दिया है। इसके लिए उन्हें भारी स्टैंप ड्यूटी शुल्क भी चुकाना पड़ा है जोकि 20 लाख रुपये से ज्‍यादा है। 

बता दें कि मुंबई के खार एरिया में करिश्‍मा कपूर का एक अपार्टमेंट था जो 1610 स्क्वेयर फीट का था। ये अपार्टमेंट खार वेस्ट के रोज क्वीन में स्थित है। इसमें दो कार के पार्किंग की जगह है। आभा दमानी नाम की महिला को करिश्‍मा कपूर ने यह अपार्टमेंट 10.11 करोड़ में 24 दिसंबर 2020 को बेच दिया है।  इसके लिए करिश्मा कपूर ने 20 लाख 22 हजार रुपए स्टैंप ड्यूटी शुल्क दिया। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो करिश्मा कपूर ने कुछ समय पहले ही डिजिटल डेब्यू किया था। वह एकता कपूर के ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज में नजर आई थीं। इस वेब सीरीज का नाम था मेंटलहुड। करिश्‍मा कपूर को इस वेबसीरीज के लिए काफी प्रशंसा मिली थी। 

बता दें कि बॉलीवुड के कई सितारों ने प्रॉपर्टी में निवेश किया है। हाल ही में जान्हवी कपूर ने मुंबई के जुहू में 39 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी खरीदी थी। इसे  खरीदने के लिए जान्हवी कपूर ने 23 करोड़ रुपए का बैंक लोन भी लिया है। जान्हवी को इसके लिए 78 लाख रुपए की स्टैंप ड्यूटी का भुगतान करना पड़ा। महाराष्ट्र सरकार ने स्टैंप ड्यूटी शुल्क में भारी कटौती की है जिसके बाद प्रॉपर्टी खरीदने वालों की संख्‍या में इजाफा हो गया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर