कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की 'सत्य प्रेम की कथा' की रिलीज डेट का हुआ अनाउंसमेंट, भूल भुलैया 2 में नजर आए थे दोनों स्टार्स

Satya Prem Ki Katha released date announced : कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्य प्रेम की कथा की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है। दोनों की जोड़ी इससे पहले भूल भुलैया 2 में नजर आई थी।

kartik and kiara advani
kartik and kiara advani  |  तस्वीर साभार: Indiatimes
मुख्य बातें
  • कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्य प्रेम की कथा की रिलीज डेट का ऐलान
  • साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर जानकारी दी
  • कार्तिक और कियारा इससे पहले भूल भुलैया 2 में नजर आए थे

Satya Prem Ki Katha released date announced : कार्तिक आर्यन और कियारा आडवणी की जोड़ी एक बार फिर सत्य प्रेम की कथा में नजर आएगी। दोनों को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। इससे पहले दोनों की जोड़ी भूल भुलैया 2 में नजर आई थी। फैंस ने दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया है। पर्दे पर कार्तिक और कियारा की जोड़ी ने धमाल मचा दिया था। मेकर्स एक बार फिर दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को भूनाने की कोशिश कर रहे हैं। मेकर्स ने सत्य प्रेम की कथा की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। ये फिल्म सिनेमाघरों में 29 जून 2023 को रिलीज होगी।

सत्य प्रेम की कथा को साजिद नाडियाडवाला प्रोडेक्शन के बैनर तले बनाया जा रहा है। साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान अपने ट्विटर अकाउंट पर किया है। इस फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर समीर विद्वांस कर रहे हैं। समीर को मराठी ड्रामा आनंदी गोपाल के लिए खूब सराहना मिली थी। सत्य प्रेम की कथा एक रोमांटिक लव स्टोरी होगी। पहले मेकर्स ने इस फिल्म का नाम सत्यनारयण की कथा रखा था। बाद में फिल्म के नाम को लेकर खूब बवाल मचा था जिसके बाद मेकर्स ने इस फिल्म के नाम को बदलने का ऐलान किया था।

ये भी पढ़ें - Saawan Kumar Tak Cremation: पंचतत्व में विलीन हुए सावन कुमार टाक, मुंबई के पवन हंस शमशान घाट में हुआ का अंतिम संस्कार

कार्तिक और कियारा की जोड़ी भूल भुलैया 2 में नजर आई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 260.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। सत्य प्रेम की कथा के अलावा कार्तिक शहजादा में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन मुख्य भूमिका में है। वहीं, कियारा भी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में बिजी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर