छोटी बहन को बेस्ट फ्रेंड मानते हैं कार्तिक आर्यन, तस्वीरों में दिखीं दोनों की जबरदस्त बॉन्डिंग

बॉलीवुड
Updated Aug 15, 2019 | 14:05 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

देशभर में आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स भी इस दिन को धूम धाम से सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं इस बार रक्षाबंधन पर एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी बहन से दूर हैं।

Kartik Aaryan with his sister
Kartik Aaryan  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कार्तिक आर्यन की इस साल रक्षाबंधन पर अपनी बहन से दूर हैं
  • एक्टर इस वक्त अपनी नई फिल्म पति, पत्नी और वो की शूटिंग कर रहे हैं
  • छोटी बहन को बेस्ट फ्रेंड मानते हैं कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड में बैक टू बैक शानदार फिल्मों का हिस्सा बनने वाले कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी नई फिल्म पति, पत्नी और वो की शूटिंग में बिजी हैं। साल 2011 में रिलीज प्यार का पंचनामा से करियर की शुरुआत करने वाले कार्तिक आर्यन ने बेहद कम समय में बॉलीवुड में खास जगह बनाई है। बीते साल रिलीज फिल्म सोनू की टीटू की स्वीटी और लुका छुप्पी जैसी बॉक्स-ऑफिस पर हिट साबित हुईं थी।

कार्तिक आर्यन इस साल अपनी फिल्म को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। ऐसे में वो इस बार रक्षाबंधन पर अपनी बहन से दूर हैं।हर साल अपनी बहन के साथ राखी सेलिब्रेट करने वाले कार्तिक आर्यन और उनकी बहन कृतिका की खास तस्वीर को फैंस मिस नहीं करना चाहेंगे। दोनों एक साथ स्माइल करते हुए बेहद क्यूट लग रहे हैं। हाल ही में उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

एक इंटरव्यू में कार्तिक ने अपनी बहन को लेकर कहा था कि वो जब भी मुश्किल में होते हैं अपनी बहन को कॉल लगाते हैं। उनकी बहन भले ही छोटी है लेकिन सबसे अच्छी दोस्त और भरोसेमंद व्यक्ति में से एक हैं। वो रिलेशनशिप और लाइफ के मामले में अक्सर मुझे ज्ञान देती है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kritika Tiwari (@dr.kiki_) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by vinod (@vinodrsingh679) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kritika Tiwari (@dr.kiki_) on

 

फैमिली और फिल्मों के अलावा कार्तिक आर्यन इन दिनों सारा अली खान के साथ लिंकअप को लेकर काफी चर्चा में हैं। दोनों स्टार्स ने अपने रिश्ते को अभी तक ऑफिशियल नहीं किया है। लेकिन आए दिन दोनों की खास तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर फिलहाल अपनी नई फिल्म पति,पत्नी और वो की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

वहीं हाल ही में कार्तिक आर्यन ने इम्तियाज अली की फिल्म की शूटिंग में पूरी की है। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इम्तियाज अली की ये फिल्म लव आज कल का सीक्वल बताया जा रहा है लेकिन मेकर्स की तरफ से इसे लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर