Ananya Panday Video: पैपराजी को पोज दे रहीं थी अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन ने बीच में आकर इस तरह किया परेशान

बॉलीवुड
Updated Nov 28, 2019 | 13:09 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Pati Patni Aur Woh 2019: कार्तिक आर्यन जल्द नई फिल्म पति पत्नी और वो में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो एक नहीं दो-दो एक्ट्रेसेस के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। हाल ही में उनका एक खास वीडियो सामने आया है।

पैपराजी को पोज देते हुए Ananya Panday And Kartik Aaryan
पैपराजी को पोज देते हुए Ananya Panday And Kartik Aaryan 
मुख्य बातें
  • हाल ही में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे का एक वीडियो सामने आया है।
  • वीडियो में कार्तिक, अनन्या पांडे को परेशान करते नजर आते हैं।
  • कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और कार्तिक आर्यन की फिल्म पति पत्नी और वो अगले महीने 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

Kartik Aaryan And Ananya Panday Video: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की फिल्म पति, पत्नी और वो इस साल रिलीज होने वाली है। बता दें कि तीनों एक्टर इस वक्त जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। प्रमोशन के दौरान तीनों स्टार्स की बॉन्डिंग बेहद जबरदस्त दिखती है। वहीं कार्तिक अपनी दोनों एक्ट्रेसेस के साथ खूब मस्ती करते हैं। हाल ही में उनका और अनन्या पांडे का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक्टर अनन्या को परेशान करते दिखाई दे रहे हैं।

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्क्रीन पर जबरदस्त केमिस्ट्री शेयर करते हैं। लेकिन रियल लाइफ में वो अनन्या पांडे को चिढ़ाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। सामने आया ये वीडियो इस बात का सबूत है। दरअसल वीडियो में पपराजी से फोटो क्लिक करवाते वक्त अनन्या पांडे पोज दे रहीं थीं।

लेकिन पीछे खड़े कार्तिक बीच-बीच में आकर पोज देने लगे। ऐसा करते देख अनन्या क्यूट अंदाज में बोलती हैं, ये हमेशा ऐसे करता है। मैं नहीं करवाउंगी, फिर पीछे खड़े कार्तिक उन्हें चिढ़ाने लगते हैं। दोनों का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap) on

बीते दिनों अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन मुंबई में फिल्म का प्रमोशन करते नजर आए। वहीं स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अनन्या पांडे की ये दूसरी फिल्म है। वीडियो में अनन्या पांडे पेड़ के पास पोज दे रही हैं। बता दें कि फिल्म में एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस रोल में नजर आ रही हैं। वहीं फिल्म का ट्रेलर और गाने लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। पति पत्नी और वो फिल्म इस साल 6 दिसंबर को रिलीज होगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap) on

फिल्म पति पत्नी और वो 1978 में आई संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता की फिल्म पति, पत्नी और वो का रीमेक है। इस फिल्म को मुदस्सर अजीज डायरेक्ट कर रहे हैं। कार्तिक, भूमि और अनन्या पांडे के अलावा इसमें अपारशक्ति खुराना अहम किरदार में हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर