कार्तिक आर्यन ने शेयर की ब्लैक एंड वाइट फोटो, अर्जुन कपूर ने किया 'शक्ल' को लेकर ट्रोल

बॉलीवुड
Updated Aug 02, 2019 | 21:55 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसे पर अर्जुन कपूर ने मजाकिया कमेंट किया।

Kartik Aaryan, Arjun Kapoor
Kartik Aaryan, Arjun Kapoor  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कार्तिक आर्यन ने एक ब्लैक एंड वाइट फोटो शेयर की
  • इस फोटो पर अर्जुन कपूर ने मजाकिया कमेंट कर डाला
  • कार्तिक आर्यन फिलहाल अपनी फिल्म पति पत्नी और वो की शूटिंग कर रहे हैं

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों यंगस्टर के फेवरेट बने हुए हैं। पिछले कुछ वक्त में उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। वे इंडस्ट्री के लेटेस्ट क्रश बन गए हैं। इन दिनों कार्तिक लखनऊ में अपनी फिल्म पति पत्नी और वो की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर नजर आने वाली हैं। सोशल मीडिया पर भी कार्तिक काफी पॉपुलर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 11 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

हाल ही में कार्तिक ने इंस्टा पर एक फोटो ब्लैक एंड वाइट फोटो शेयर की। जिसमें वे सूट पहने जेंटलमैन लग रहे हैं। इस फोटो में कार्तिक का इन्टेंस लुक फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। वे इसमें क्यूट, हॉट और हैंडसम जैसे कमेंट्स कर रहे हैं। कार्तिक की इस फोटो पर बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर ने भी मजाकिया कमेंट करते हुए उन्हें ट्रोल किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
I always tell the truth even when i lie A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

दरअसल कार्तिक ने इस ब्लैक एंड वाइट फोटो के साथ कैप्शन दिया था कि मैं हमेशा झूठ बोलते हुए भी सच कहता हूं। उनके इस ट्विस्टेड कैप्शन को देखते हुए अर्जुन ने कमेंट किया, 'हां, शक्ल से ही दिखता है।' अर्जुन का ये कमेंट आपको भी हंसने पर मजबूर कर देगा। कार्तिक की इस फोटो के साथ अर्जुन के कमेंट को भी बहुत पसंद किया जा रहा है। अब तक इस 4410 लाइक्स और 189 कमेंट्स आ चुके हैं।

इन दिनों कार्तिक और सारा के डेटिंग की खबरें जोरों पर हैं। दोनों में से किसी ने भी इस बात की न तो पुष्टि की है और न ही इससे इनकार किया है। हालांकि उनकी कुछ फोटोज और वीडियोज साथ में जरूर वायरल हुईं थीं। सारा, कार्तिक से मिलने लखनऊ गई थीं, जहां वे अपने फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सारा को भीड़ से भी बचाया। कुछ दिन पहले सारा ने डिजाइनर फाल्गुन शेन पीकॉक के लिए रैंप वॉक किया था। इस दौरान कार्तिक भी सारा के भाई इब्राहिम अली खान के साथ उन्हें चीयर करते हुए नजर आए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kartikaaryan) on

सारा और कार्तिक फिल्ममेकर इम्तियाज अली की फिल्म में काम कर रहे हैं। ये एक लव स्टोरी है, जिसकी शूटिंग दिल्ली, उदयपुर, मुंबई और हिमाचल प्रदेश में हुई थी। फिल्म के शूट की कई फोटोज और वीडियोज भी वायरल हुई थीं। इस फिल्म में सारा और कार्तिक के अलावा रणदीप हुड्डा भी अहम रोल प्ले करते दिखेंगे। सारा-कार्तिक की फिल्म अगले साल वेलेंटाइन्स डे के मौके पर 14 फरवरी 2020 को रिलीज होगी। इसके अलावा कार्तिक, करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2 में भी काम करने वाले हैं। इसमें जान्हवी कपूर फीमेल लीड में दिखेंगीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर