Katrina Kaif Makeup Man Marriage: मेकअप मैन की शादी में गोवा पहुंचीं कटरीना कैफ, गे-वेडिंग में खूब किया डांस

Katrina Kaif Dance in Makeup Artist Wedding: कटरीना कैफ के मेकअप आर्टिस्ट ने हाल ही में अपने गे पार्टनर के साथ सात फेरे ले लिए हैं। कपल की शादी हिंदू रीति-रिवाज से गोवा में हुई...

Katrina Kaif Make Up Artist Wedding In Goa Actress dance on Afghan jalebi Watch video
मेकअप मैन की शादी में कटरीना कैफ।  |  तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड हस्तियों की लाइफ में अपने क्रू, स्पॉट बॉय, मेकअप आर्टिस्ट, हेयर-ड्रेसर, स्टाइलिस्ट की खास जगह होती है। लंबे टाइम तक साथ काम करने की वजह से ये आपस में स्ट्रान्ग बॉन्ड शेयर करने लगते हैं। तभी तो अक्सर सेलेब्स अपने स्टाफ की लाइफ में होने के वाले खास फंक्शन्स में हिस्सा लेने से भी नहीं कतराते हैं। ऐसा ही एक मामला कैटरीना कैफ का सामने आया है। जो इन दिनों अपने दोस्त और मेकअप आर्टिस्ट डेनियल सी बाउर की शादी में गोवा पहुंचीं।
जी हां, कटरीना कैफ के मेकअप आर्टिस्ट डेनियल सी बाउर (Daniel C Bauer) ने हाल ही में अपने गे पार्टनर टाइरोन ब्रगनजा(Tyrone Braganza) के साथ सात फेरे ले लिए हैं। डेनियल और टाइरोन की शादी हिंदू रीति-रिवाज से गोवा में हुई। इसमें मेहंदी, बारात के साथ हल्दी और सात फेरे की सभी रस्में शामिल थीं। कटरीना कैफ खासतौर से अपने मेकअप मैन की शादी में पहुंचीं और अफगान जलेबी पर डांस करती नजर आईं। कटरीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में इस न्यूली मैरिड गे कपल की वेडिंग फोटोज भी साझा की हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@katrina.kaiff_) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@gorgeous_katrina) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@katrina.kaiff_) on

कटरीना ने शादी में पेस्टल ब्लू कलर की लहंगा पहना था। जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं कपल ने सफेद कुर्ता-पजामा के साथ लाइट गुलाबी रंग का दुपट्टे कैरी किए थे। आपको बता दें डेनियल और टाइरोन पहले अगस्त 2019 में जर्मनी में शादी कर चुके हैं। दोनों पिछले 2 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@katrinakaif) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@katrina.kaiff_) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@katrina.kaiff_) on

वर्कफ्रंट की बात करें तो कटरीना कैफ जल्द ही अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी में नजर आएंगी। फिल्म में वो अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। अक्षय और कटरीना इससे पहले कई हिट फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। लंबे वक्त के बाद दोनों एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है और ये 27 मार्च को रिलीज होने वाली है। फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी कैमियो करते हुए नजर आएंगे। इनके अलावा सूर्यवंशी में गुलशन ग्रोवर, सिकंदर खेर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में होंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर