कटरीना कैफ की कार्बन कॉपी है ये टिक-टॉक स्टार, तस्वीरें देखकर आप भी खा जाएंगे धोखा

बॉलीवुड
Updated Sep 17, 2019 | 22:14 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

कई ऐसे स्टार्स हैं जिनके हमशक्ल होने का दावा किया जाता है। इसके अलावा इंटरनेट पर कई ऐसी तस्वीरें भी सामने आईं हैं, जो स्टार्स के हुबहु दिखते हैं। इस लिस्ट स्टार में अनुष्का से लेकर कटरीना तक का नाम शामिल है।

Katrina Kaif Carbon Copy
Katrina Kaif Carbon Copy  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कटरीना कैफ की डुप्लीकेट को देखकर पहचानना हुआ मुश्किल
  • मुंबई की रहने वाली अलीना राय हुबहु कटरीना कैफ दिखती हैं
  • सोशल मीडिया पर अलीना की तगड़ी फैन फॉलोइंग है

बॉलीवुड में कटरीना कैफ हॉट और मेहनती एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती हैं। गैर फिल्मी बैकग्राउंड होने के बावजूद उन्होंने बॉलीवुड में खूब नाम कमाया। आलम ये है कि कटरीना टॉप 10 एक्ट्रेसेस की लिस्ट में आती हैं। ऐसे में आज हम बात करेंगे एक्ट्रेस की हमशक्ल के बारे में। जी हां, मुंबई की रहने वाली ये लड़की बिल्कुल कटरीना जैसी दिखती हैं। तस्वीरें देखने के बाद फैंस उनमें और कटरीना में फर्क नही निकाल पाएंगे। बता दें कि ये लड़की सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है।

हम बात कर रहे हैं टिक टॉक सेंसेशन अलीना राय की। अलिना टिक टॉक सेंसेशन होने के साथ-साथ फैशन ब्लॉगर भी हैं। फैन फॉलोइंग की बात करें तो सोशल मीडिया पर उनके 30 हजार से ज्यादा फ्लॉवर्स हैं। अलिना के पास भी कटरीना कैफ की तरह कई समानताएं हैं। अगर आप अलिना की तस्वीरों को देखे तो आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर अलिना की तस्वीरें काफी वायरल होती रहती हैं। ज्यादातर यूजर्स उन्हें कमेंट में कटरीना कैफ की हमशक्ल बताते हैं। इसके अलावा अलिना, कटरीना कैफ के ज्यादातर स्टाइल को आसानी से कॉपी कर लेती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Alina Rai (@alinarai07) on

 

बात करें कटरीना कैफ की तो एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म भारत में नजर आई थी। फिल्म में वो सलमान खान के अपोजिट दिखाई दी थी। एक्टिंग के अलावा फिल्म में कटरीना काफी खूबसूरत नजर आईं थी। बता दें कि इस फिल्म में चौथी बार सलमान और कटरीना साथ में काम करते नजर आए थे। इससे पहले दोनों एक था टाइगर, एक था टाइगर, युवराज जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं फिल्म भारत को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Alina Rai (@alinarai07) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

 

वर्क फ्रंट की बात करें तो कटरीना अगले साल रिलीज होने वाली फिल्म सूर्यवंशी में नजर आएंगी। इस फिल्म में वो लंबे समय बाद अक्षय कुमार के साथ काम करने जा रही हैं। इससे पहले दोनों फिल्म तीस मार खान में नजर आए थे। फराह खान की डायरेक्ट फिल्म तीस मार खान बॉक्स-ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर