बर्तन धोने के बाद अब घर में झाड़ू लगाती नजर आईं कैटरीना कैफ, सेलेब्स ने कमेंट कर उड़ाया मजाक

Katrina Kaif Video: कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन है। इस दौरान कैटरीना कैफ अपने घर का सारा काम कर रही हैं। पहले उन्होंने बर्तन साफ करते अपना वीडियो शेयर किया था अब वो झाड़ू लगाती नजर आईं।

Katrina Kaif
Katrina Kaif  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के दौरान कैटरीना कैफ खुद अपने घर का काम कर रही हैं
  • कैटरीना ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो झाड़ू लगाती दिख रही हैं
  • इससे पहले कैटरीना ने बर्तन धोते हुए अपना वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था

कोरोना वायरस दुनियाभर में फैल चुका है जिसके चलते इटली और स्पेन में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। यह जानलेवा वायरस अब भारत में भी अपने पैर पसार रहा है और यहां भी मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है और इसे रोकने के लिए देश में 21 दिन लॉकडाउन कर दिया गया है।

आम आदमी से लेकर सेलेब्स तक अपने घरों में ही समय बिता रहे हैं और खुद ही घर का काम भी कर रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने अपना वीडियो शेयर किया है जिसमें वो घर में झाड़ू लगाती दिख रही हैं। वीडियो में पहले तो कैटरीना कैफ झाड़ू लगाती दिख रही हैं लेकिन तभी इस वीडियो में लिखा आता है 'कुछ देर बाद'। इसके बाद कैटरीना इस झाड़ू से बैटिंग करती दिख रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

सेलेब्स ने किए ये कमेंट

कैटरीना की इस वीडियो पर कमेंट कर अर्जुन कपूर ने लिखा ऐ कांताबेन 2.0, वहीं वरुण धवन को कैट का यह वीडियो पसंद आया और उन्होंने इसपर रॉकिंग इमोजी बनाया। तो वहीं फिल्म डायरेक्टर जोया अख्तर ने इसपर कमेंट कर लिखा कि बेबी जैसे ही लॉकडाउन खत्म हो जाए तब क्या तुम मेरे घर आकर मेरी अलमारी साफ कर सकती हो? मनीष पॉल ने कैटरीना के पोस्ट पर कमेंट किया, 'ब्रूम मचाले ब्रूम मचाले ब्रूम'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

पहले शेयर किया था बर्तन धोते हुए वीडियो

यह पहली बार नहीं है जब कैटरीना ने घर का काम करते हुए वीडियो शेयर किया हो। इससे पहले कैटरीना कैफ ने बर्तन धोते हुए वीडियो शेयर किया था। कैटरीना ने इस वीडियो में बताया था कि उनकी हाउस हेल्प सेल्फ आइसोलेशन में हैं जिसके चलते वो खुद बर्तन धो रही हैं। 

मालूम हो कि इसके साथ ही कैटरीना घर पर रहकर ही वर्कआउट भी कर रही हैं और गिटाज बजाना भी सीख रही हैं। जिसकी वीडियो भी वो इंस्टाग्राम पर शेयर कर चुकी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर