Katrina Kaif Dance Video: कटरीना कैफ ने किया अफगान जलेबी पर कातिलाना डांस, दूल्हे को भी खूब नचाया

Katrina Kaif Dance At Wedding Video: कटरीना कैफ अपने एक फ्रेंड की शादी में धमाकेदार डांस करती नजर आईं। कटरीना ने खास फ्रेंड के संगीत में अपनी परफॉर्मेंस से समा बांध दिया...

Katrina Kaif Dance With Makeup Man on Famous Song Afghan Jalebi Watch Video
कटरीना कैफ।  |  तस्वीर साभार: Instagram

कटरीना कैफ जितनी बेहतरीन एक्ट्रेस हैं उतनी ही अच्छी डांसर भी हैं। कटरीना अक्सर अपने डांस नंबर से फैन्स को तोहफा देती आई हैं। चाहे वो चिकनी चमेली हो, गाले लग जा, शीला की जवानी या फिर कमली ही क्यों ना हो। कटरीना कैफ का हर डांस नंबर सुपरहिट रहा है। साथ ही कटरीना कैफ ने अपने हर नए डांस सॉन्ग में लेवल हाई ही किया है। 
अब हाल ही में कटरीना कैफ अपने एक फ्रेंड की शादी में धमाकेदार डांस करती नजर आईं। कटरीना ने खास फ्रेंड के संगीत में अपनी परफॉर्मेंस से समा बांधा था। इस फंक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ibollyworld) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@gorgeous_katrina) on

दरअसल कटरीना कैफ का ये वीडियो गोवा में हुई शादी के दौरान का है। जहां वो अपने करीबी फ्रेंड और मेकअप आर्टिस्ट डेनियल सी बाउर की शादी अटेंड करने पहुंची थीं। कटरीना कैफ यहां शादी समारोह में अपने फेमस सॉन्ग अफगान जलेबी पर शानदार डांस करती दिखीं। ये गाना कटरीना की साल 2015 में आई फिल्म 'फैंटम' का है जिसपर उन्होंने शादी में आए रिश्तेदारों को भी खूब नचाया। वीडियो में आप भी देख सकते हैं कटरीना कैफ दूल्हे के साथ थिरकती दिख रही हैं। वहीं बाकी लोग उनके डांस स्टेप्स को बखूबी कॉपी करने की कोशिश कर रहे हैं। कटरीना कैफ का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सनसनी मचा रहा है और इसे फैन्स बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@gorgeous_katrina) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@katrinakaif) on

कटरीना कैफ के मेकअप आर्टिस्ट डेनियल सी बाउर ने हाल ही में अपने गे पार्टनर टाइरोन ब्रगनजा के साथ गोवा में सात फेरे ले लिए हैं। डेनियल की शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई। इसमें मेहंदी, बारात के साथ हल्दी और सात फेरे की सभी रस्में शामिल थीं। कटरीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में इस न्यूली मैरिड गे कपल की वेडिंग फोटोज भी शेयर की थीं। कपल ने शादी में सफेद कुर्ता-पजामा के साथ लाइट गुलाबी रंग के दुपट्टे कैरी किए थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर