सलमान खान के साथ अपने रिश्ते पर कटरीना कैफ ने तोड़ी चुप्पी, दबंग स्टार के बारे में कही ये बात

बॉलीवुड
Updated Sep 23, 2019 | 12:39 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

फिल्म भारत में कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और सलमान खान (Salman Khan) की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली। एक बार फिर दोनों के रिश्ते की खबरें आ रही हैं। इस बारे में कटरीना ने खुलकर बात की।

Salman Khan, Katrina Kaif
Salman Khan, Katrina Kaif  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कटरीना कैफ ने सलमान खान के बारे में कही ये बात
  • कटरीना ने सलमान को बताया सच्चा दोस्त
  • जल्द ही कटरीना फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कम ही बात करती हैं। वे अपने काम और फिल्मों पर ज्यादा फोकस करना चाहती हैं, लेकिन अगर आप पब्लिक फीगर हैं तो ऐसा कम ही हो पाता है। कटरीना दबंग स्टार सलमान खान के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रही थीं। हालांकि बाद में उन्होंने उनसे ब्रेकअप करके रणबीर कपूर का हाथ थामा। पर ये रिश्ता भी लंबा नहीं चल पाया और साल 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। अब एक बार फिर सलमान और कटरीना का रिश्ता सुर्खियों में हैं।

दरअसल रणबीर के साथ ब्रेकअप के बाद कटरीना का फिर से सलमान का साथ मिला। दोनों भारत जैसी हिट फिल्म में नजर आए। इस दौरान दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने लायक थी। फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी उनका फ्रेंडली अंदाज दिखा। रणबीर से ब्रेकअप के बाद कटरीना का नाम फिर से सलमान से जुड़ने लगा। अब कटरीना ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक इवेंट में कटरीना ने सलमान को लेकर खुलकर बात की।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@beingsalmankhan) on

 

यहां कटरीना ने कहा कि हम दोनों 16 साल से दोस्त हैं। सलमान एक सच्चे दोस्त हैं। वे एक सॉलिड इंसान है, जो जरूरत के वक्त आपके साथ खड़े होते हैं। वे हर वक्त आपके संपर्क में नहीं भी हों, लेकिन वे अपने दोस्तों के लिए खड़े रहते हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@beingsalmankhan) on

 

आपको बता दें कि ब्रेकअप के बाद भी सलमान और कटरीना के बीच अच्छी दोस्ती रही है। दोनों ऑनस्क्रीन ही नहीं, ऑफस्क्रीन भी एक-दूसरे के साथ बहुत कंफर्टेबल लगते हैं। सलमान भी कटरीना की तारीफ के पुल बांधते नहीं थकते हैं। दर्शकों के बीच ये ऑनस्क्रीन जोड़ी बेहद पॉपुलर है। वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो कटरीना एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। वे उनके साथ रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में काम कर रही हैं। ये फिल्म 27 मार्च 2020 को रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर