ब्रेकअप के 3 साल बाद फिर साथ काम करेंगे रणबीर कपूर और कटरीना कैफ, दिखेगी रोमांटिक केमिस्ट्री

बॉलीवुड
Updated Sep 16, 2019 | 18:54 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

कटरीना कैफ और रणबीर कपूर के ब्रेकअप को तीन साल हो गए हैं। ब्रेकअप के बाद दोनों सिर्फ जग्गा जासूस में साथ नजर आए थे, लेकिन उसके बाद दोनों ने साथ काम नहीं किया। अब एक बार फिर वे स्क्रीन स्पेस शेयर करते दिखेंगे।

Katrina Kaif, Ranbir Kapoor
Katrina Kaif, Ranbir Kapoor  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • एक्स कपल रणबीर कपूर और कटरीना कैफ करेंगे साथ काम
  • जग्गा जासूस के बाद अब आएंगे साथ में नजर
  • 2016 में कटरीना और रणबीर का हुआ था ब्रेकअप

एक वक्त था जब बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और रणबीर कपूर बी-टाउन के सबसे हॉट कपल में से एक थे। दोनों को कई बार साथ में देखा जाता था। साल 2016 में दोनों के अलग होने की खबरें आग की तरह फैल गई थीं। कटरीना और रणबीर के ब्रेकअप की बात सुनकर उनके फैंस भी हैरान रह गए थे। हालांकि अब इतने सालों बाद दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं। लेकिन इस कपल की फैन फॉलोइंग अभी भी कम नहीं हुई है। वे अब भी उन्हें साथ में देखना चाहते हैं।

अब फैंस के लिए एक खुशखबरी है, क्योंकि कटरीना और रणबीर एक बार फिर साथ में काम करने वाले हैं। हालांकि कहानी में तोड़ा ट्विस्ट है। वे इस बार किसी फिल्म में नहीं, बल्कि एक ऐड फिल्म के लिए साथ आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर और कटरीना ने एक प्रोजेक्ट के लिए टीम अप किया है। ये कोई फिल्म नहीं, बल्कि मोबाइल का विज्ञापन है। खबरों की मानें तो इस ऐड में कटरीना और रणबीर की क्वर्की केमेस्ट्री दिखेगी और इसमें रैपर बादशाह भी होंगे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ranbirkatrinakapoor) on

 

आपको बता दें कि इससे पहले रणबीर और कटरीना राजनीति, अजब प्रेम की गजब कहानी और जग्गा जासूस जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इन फिल्मों में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी। ब्रेकअप के बाद कटरीना का उभरने में कुछ वक्त लगा, लेकिन साल के शुरू में हुए एक अवॉर्ड शो में जब कटरीना और रणबीर आमने-सामने आए तो उन्होंने एक-दूसरे को फ्रेंडली हग किया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ranbirkatrinakapoor) on

 

गौरतलब है कि कटरीना के बाद अब रणबीर अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र की को-स्टार आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। उन्हें कई बार साथ में देखा जाता है। रणबीर अपने रिश्ते को लेकर आलिया के पिता महेश भट्ट से भी मिल चुके हैं। वहीं आलिया भी रणबीर के साथ उनके पिता की तबीयत पूछने न्यूयॉर्क गई थीं। फैमिली फोटोज में आलिया भी नजर आ रही थीं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ranbirkapoormagic) on

 

वहीं कटरीना की अगर बात करें तो वे फिलहाल सिंगल हैं और जल्द ही फिल्म सूर्यवंशी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट अक्षय कुमार हैं। रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी 27 मार्च 2020 को रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर