ब्लू स्विमसूट में पानी में खेलती नजर आईं कटरीना कैफ, हॉटनेस देख फैंस के उड़े होश

बॉलीवुड
Updated Aug 01, 2019 | 19:26 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

कटरीना कैफ अपने बर्थडे के लिए मैक्सिको वेकेशन पर गई थीं। अब वे वापस लौट आईं हैं, लेकिन अब भी उन पर हॉलीडे का खुमार छाया हुआ है। हाल ही में उन्होंने अपने वेकेशन की स्विमसूट में कुछ फोटोज शेयर की हैं।

Katrina Kaif
Katrina Kaif  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कटरीना कैफ ने स्विमसूट में फोटोज शेयर की
  • इन फोटोज में वे पानी के साथ खेलती हुईं नजर आ रही हैं
  • ये फोटोज कटरीना के मैक्सिको वेकेशन की हैं

सोशल मीडिया का क्रेज इन दिनों सबके सिर चढ़ कर बोल रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इससे अछूते नहीं हैं। वे अक्सर अपनी अपकमिंग फिल्म, वेकेशन फोटोज, रेड कार्पेट लुक्स की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। इन्हीं सेलेब्स में स्टाइलिश एक्ट्रेस कटरीना कैफ भी शामिल हैं। कटरीना अपने बर्थडे के लिए मैक्सिको गई थीं। कुछ वक्त पहले ही वे वापस लौटीं हैं, लेकिन लगता है कि वे अभी भी मैक्सिको के खुमार में हैं। तभी तो वे लौटने के बाद भी अपने वेकेशन की फोटोज पोस्ट कर रही हैं।

हाल ही में कटरीना ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये उनके मैक्सिको वेकेशन की है। जिसमें कटरीना एक ब्लू मोनोकिनी पहने  हुए बेहद हॉट लग रही हैं। इस दौरान वे बिना किसी मेकअप के नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बालों को हाई पोनीटेल में बांधा हुआ है। फोटोज मैक्सिको के एक beach की है, जिसमें कटरीना पानी से खेलते हुए दिख रही हैं। तस्वीरों में कटरीना की मुस्कुराहट देखकर साफ कहा जा सकता हैं कि उन्होंने इस वेकेशन में जमकर मस्ती की। सिर्फ फोटो ही नहीं, कटरीना ने इस पर फनी कमेंट करते हुए लिखा कि आखिरी फोटो, अब बैक टू वर्क। क्योंकि वे भारत आने के बाद भी मैक्सिको की फोटोज शेयर कर रही थीं, इसलिए उन्होंने ऐसा कैप्शन दिया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@katrinakaif) on

 

इससे पहले भी कटरीना ने एक क्यूट फोटो शेयर की थी, जिसमें वे एक बैंच पर बैठे हुए पीछे की तरफ देखते हुए मुस्कुरा रही थीं। यहां वे स्ट्रेपी पोलका डॉट्स ब्लैक टॉप और ब्लू डेनिम्स में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस फोटो का कैप्शन उन्होंने बिल्कुल फिल्मी अंदाज में दिया। उन्होंने लिखा कि जब कोई कहता है, 'पलट'।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
When someone says “ palat” A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

 

कटरीना सोशल मीडिया पर बेहद पॉपुलर हैं, उनके इंस्टाग्राम पर 25.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वे सोशल मीडिया के जरिए अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से फैंस को अपडेट रखती हैं। कटरीना का इंस्टाग्राम उनकी मैक्सिको वेकेशन की फोटोज से भरा पड़ा है। आप भी देखिए कुछ खास फोटोज:

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@katrinakaif) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@katrinakaif) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@katrinakaif) on

 

वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो कटरीना जून में रिलीज हुई फिल्म भारत में नजर आईं थीं। इसमें उनकी जोड़ी एक बार फिर सलमान खान के साथ बनी। इस जोड़ी को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। अब वे अक्षय कुमार के साथ फिल्म सूर्यवंशी में काम करेंगी। इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में रवीना टंडन के पॉपुलर गाने 'टिप टिप बरसा पानी' का नया वर्जन दिखाया जाएगा। इस गाने की शूटिंग की कुछ फोटोज कटरीना ने शेयर की थीं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@katrinakaif) on

 

फिल्म में अक्षय के साथ काम करने को लेकर कटरीना ने आईएएनएस को बताया कि अक्षय और मैं इस फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं और हम पहले भी कुछ अच्छी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। ये एक ड्रीम टीम है और मैं इसका हिस्सा बनकर खुश हूं। उन्होंने आगे कहा कि सूर्यवंशी की कहानी बेहद दिलचस्प है और मुझे रोहित (शेट्टी) की फिल्में हमेशा बहुत पसंद आती हैं। बता दें कि सूर्यवंशी पहले अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन इस दिन संजय लीला भंसाली की सलमान खान और आलिया भट्ट स्टारर इंशाअल्लाह भी आने वाली है। इस क्लैश से बचने के लिए अब सूर्यवंशी 27 मार्च 2020 को रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर