अब बॉलीवुड एंट्री की तैयारी में श्रीदेवी की छोटी बेटी, एक्टिंग कोर्स करने न्यूयॉर्क हुईं रवाना

बॉलीवुड
Updated Sep 10, 2019 | 16:06 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर अपनी आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गईं हैं। यहां खुशी न्यूयॉर्क से एक्टिंग कोर्स करने गईं हैं।

Khushi Kapoor with father Boney Kapoor
Khushi Kapoor with father Boney Kapoor  |  तस्वीर साभार: Instagram

दिवंगत बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर हाल ही में वो अपने पिता और प्रोड्यूसर बोनी कपूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। दरअसल खुशी न्यूयॉर्क चली गईं हैं और उनके पिता एयरपोर्ट पर उन्हें छोड़ने आए थे।

खुशी अमेरिका एक्टिंग कोर्स करने गईं हैं और वो वहां दो साल तक रहेंगी। खुशी के साथ उनके पिता और कुछ दोस्त उन्हें एयरपोर्ट तक छोड़ने आए, इस दौरान वो इमोशनल हो गईं। वो अपने दोस्तों के गले मिलकर उन्हें बाय कहती नजर आईं। इसके बाद वो अपने पिता के साथ एयरपोर्ट पर चली गईं। सामने आई तस्वीरों में खुशी ब्लैक जंपसूट पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ वो चश्मा पहने और बालों को बांधे नजर आईं। वहीं बोनी कपूर ब्लू कलर का जंपसूट पहने दिखे। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

चाची ने शेयर की थी ये फोटो

इससे पहले एक्टर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने अपनी बेटी शनाया और जान्हवी की एक फोटो शेयर की और गुडबाय कहा। महीप ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'कॉलेज के लिए रवाना। तुम्हें मिस करेंगे। वो चीज मत करना जो मैं नहीं करूंगी।' इस फोटो पर खुशी ने जवाब में 'लव यू' लिखा। 

इससे पहले महीप ने बताया था कि अपनी आगे की पढ़ाई के लिए खुशी अमेरिका जाएंगी। उन्होंने कहा, 'वो न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी जा रही है। वापस आकर वो यह फैसला करेगी कि उसे क्या करना है।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Maheep Kapoor (@maheepkapoor) on

 

 

 

पापा और बहन के साथ सिंगापुर गईं थीं खुशी

खुशी हाल ही में अपने पिता बोनी कपूर और बहन जान्हवी कपूर के साथ सिंगापुर गईं थीं, जहां उनकी मां और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के पुतले का अनावरण किया गया। उनके पुतले को मैडम तुसाद म्‍यूजियम में लगाया गया है। इस दौरान खुशी- जानहवी दोनों की आंखें नम हो गईं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर