Kiara Advani Topless Pic: कियारा आडवाणी की टॉपलेस फोटो का उड़ने लगा मजाक, यूजर्स को आई 'कबीर सिंह' की याद

Memes on Kiara Advani Topless Pic: डब्बू रतनानी के इस साल के कैलेंडर में कियारा आडवाणी टॉपलेस अवतार में दिखीं। फोटो वायरल होते ही इस पर मीम्स बनने लगे हैं।

Kiara Advani Topless Photo memes
Kiara Advani Topless Photo memes  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • कियारा आडवाणी की टॉपलेस फोटो पर बने मीम्स
  • डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए करवाया था टॉपलेस शूट
  • कियारा के बाद एक के बाद एक कई फिल्में हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों छाई हुई है। पिछले साल फिल्म कबीर सिंह में सीधी-सादी लड़की का किरदार निभाने वाली कियारा हाल ही में बोल्ड अवतार में नजर आईं। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी का कैलेंडर लॉन्च हुआ है। हर साल की तरह इस साल भी कई एक्ट्रेसेज इस कैलेंडर में टॉपलेस पोज में दिखीं। कियारा आडवाणी भी इनमें से एक हैं।

टॉपलेस शूट पर बनने लगे मीम्स
डब्बू रतनानी के इस साल के कैलेंडर में कियारा एक पत्ता लिए टॉपलेस अवतार में दिख रही हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपनी ये फोटो शेयर की। उनका ये लुक देखकर फैंस भी हैरान हैं, वहीं सोशल मीडिया पर उनकी इस फोटो पर मीम्स बनने लगे हैं। यूजर्स अभी भी 'कबीर सिंह' में उलझे हैं और इसे शाहिद कपूर की कबीर सिंह वाली फोटो से जोड़कर मीम्स बना रहे हैं। वहीं कुछ मीम्स में यूजर्स ने कियारा को साड़ी भी पहना दी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सिद्धार्थ मल्होत्रा से जुड़ा नाम
कियारा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म शेरशाह में नजर आने वाली हैं। पिछले काफी वक्त से दोनों की डेटिंग की खबरें भी आ रही हैं। अरमान जैन की शादी में उन्हें साथ में डांस करते हुए भी देखा गया था। हालांकि दोनों इससे इंकार करते आए हैं। 

 

 

कियारा की आने वाली फिल्में
कियारा के पास फिलहाल एक के बाद एक कई फिल्में हैं। शेरशाह के अलावा कियारा, कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म भूल भुलैया 2 में दिखेंगी। जो अक्षय की भूल भुलैया का सीक्वल है। इसी के साथ वे अक्षय कुमार के साथ फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब में भी नजर आने वाली हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर