चार साल में ही टूटी कीर्ति कुल्हारी की शादी, सोशल मीडिया पर दी पति साहिल सहगल से अलग होने की जानकारी

एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी शादी के चार साल बाद पति साहिल सहगल से अलग हो रही हैं। कीर्ति ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को यह जानकारी दी।

Kirti Kulhari Announces Separation from Husband Saahil
Kirti Kulhari Announces Separation from Husband Saahil  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • पति साहिल सहगल से अलग हो रही हैं एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी।
  • कीर्ति कुल्हारी ने साल 2016 में की थी साहिल से शादी।
  • कीर्ति ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को दी पति से अलग होने की जानकारी।

एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी अपने पति साहिल सहगल से अलग हो रही हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी। कीर्ति ने साल 2016 में साहिल से शादी की थी और अब चार साल बाद दोनों अलग हो रहे हैं।

कीर्ति ने किया ये पोस्ट

कीर्ति ने सोशल मीडिया पर किए इस पोस्ट में लिखा कि किसी से अलग होने का फैसला किसी के साथ रहने के फैसले से ज्यादा मुश्किल होता है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा, 'एक सिंपल नोट सबको यह बताने के लिए कि मैंने और मेरे पति साहिल ने अलग होने का फैसला किया है। कागजों पर नहीं बल्कि जिंदगी में। एक ऐसा फैसला जो शायद 'किसी के साथ रहने' के फैसले से ज्यादा मुश्किल है। क्योंकि साथ रहने के फैसले को वो सभी लोग सेलिब्रेट करते हैं जिनसे आप प्यार या केयर करते हैं। लेकिन 'किसी के साथ नहीं रहने' का फैसला उन्हीं लोगों के लिए दुख और दर्द लेकर आता है। यह आसान नहीं है, लेकिन जो है वो है। जो लोग सच में केयर करते हैं, मैं ठीक हूं और जो मेरी जिंदगी में मायने रखते हैं वो भी ठीक होंगे। मैं इसपर आगे कोई कमेंट नहीं करूंगी। कीर्ति कुल्हारी।'

'पिंक' रिलीज होने से पहले की थी शादी

मालूम हो कि कीर्ति ने ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अपनी शादी के बारे में बात करते हुए कहा था, 'कुछ समय तक मीडिया को भी नहीं पता था कि मेरी शादी हो चुकी है। और यह इसलिए क्योंकि मैं लोगों के लिए ऐसी स्टार नहीं थी कि वो यह जानने में दिलचस्पी रखें कि मैं शादीशुदा हूं या नहीं। फिल्म पिंक के रिलीज होने के बाद लोग मुझे पहचानने लगे थे और फिल्म के रिलीज होने से 3-4 महीने पहले मेरी शादी हुई थी। साथ ही मैं उन लोगों में से हूं जो अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताएगी।'

फिल्में

कीर्ति कुल्हारी के करियर की बात करें तो वो पिंक, इंदु सरकार, ब्लैकमेल, मिशन मंगल, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक और हाल ही में रिलीज हुई परिणीति चोपड़ा की फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन में काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही कीर्ति वेब सीरीज 'फोर मोर शॉर्ट्स' में भी काम कर चुकी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर