अफेयर को लेकर चर्चा में आईं टाइगर श्रॉफ की बहन, कर सकती हैं बास्केटबॉल प्लेयर से सगाई

बॉलीवुड
Updated Sep 23, 2019 | 18:13 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ लगातार बॉयफ्रेंड इबान हयाम के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं। अब रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि कृष्णा जल्द ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर सकती हैं...

Krishna Shroff Tiger Shroff Sister planning to engagement Boyfriend Eban Hyams
बॉयफ्रेंड इबान के साथ कृष्णा श्रॉफ।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कृष्णा श्रॉफ पिछले कुछ महीनों से बास्केटबॉल प्लेयर इबान को डेट कर रही हैं।
  • एक पुराने फ्रेंड के जरिए कृष्णा की मुलाकात इबान से हुई थी।
  • पहली मुलाकात के बाद ही कृष्णा और इबान का बॉन्ड काफी स्ट्रांग हो गया।

जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबर आ रही हैं कि कृष्णा अपने लव रिलेशनशिप को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने की प्लानिंग कर रही हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर एक्टिव कृष्णा लगातार अपने बॉयफ्रेंड इबान हयाम के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं। अब रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि कृष्णा श्रॉफ जल्द ही बास्केटबॉल प्लेयर इबान के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर सकती हैं। 
दावा किया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ की छोटी बहन कृष्णा जल्द ही बॉयफ्रेंड इबान के साथ सगाई करने वाली हैं। इसी के साथ ही दोनों अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर देंगे। हालांकि कृष्णा श्रॉफ और उनकी फैमिली की तरह से इन खबरों पर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। बता दें, कृष्णा श्रॉफ और इबान पिछले कुछ महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की बॉन्डिंग काफी स्ट्रांग हो चुकी है साथ ही कृष्णा के फैन्स भी इबान के साथ उनकी केमेस्ट्री काफी पसंद करते हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kishushroff) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kishushroff) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kishushroff) on


कृष्णा श्रॉफ ने कुछ दिन पहले ही एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी की शुरुआत का जिक्र किया था। कृष्णा ने बताया था कि वो एक फ्रेंड से लंबे अर्से बाद मिलने गई थीं यहीं इबान मिले। मुलाकात के दौरान फ्रेंड से कम और इबान से उनकी ज्यादा बातें हुईं। बस यही वो मुलाकात थी जहां से दोनों का बॉन्ड स्ट्रांग हो गया। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kishushroff) on


कृष्णा श्रॉफ इंस्‍टाग्राम पर काफी एक्‍ट‍िव रहती हैं और लगातार एक से एक हॉट फोटोज पोस्‍ट करती रहती हैं। कुछ टाइम पहले कृष्णा ने टॉपलेस फोटो पोस्‍ट कर सनसनी मचा दी थी। कृष्‍णा ने इंस्‍टाग्राम पर ब्‍लैक एंड व्‍हाइट फोटो शेयर क‍िया था ज‍िसमें वो पीठ पर बना अपना टैटू फ्लॉन्ट कर रही थीं। ऐसी चर्चा भी है कि कृष्णा जल्द बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। हालांकि अब तक इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर