मौत का 1 महीना पूरा होने पर कृति को फिर आई सुशांत की याद, लिखी मार्मिक और रहस्यमय कविता

Kriti Sanon about Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 1 महीना पूरा होने के मौके पर मार्मिक और रहस्यमय पोस्ट लिखा है।

Kriti recalls Sushant Singh Rajput
सुशांत सिंह राजपूत को कृति सेनन ने फिर किया याद 
मुख्य बातें
  • मौत का 1 महीना पूरा होने पर फिर आई सुशांत की याद
  • कृति सेनन ने लिखा मार्मिक और रहस्यमय पोस्ट
  • एक बार फिर सच्चे दोस्त और प्रतिभाशाली एक्टर को किया याद

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को एक महीने का समय बीत चुका है। न केवल बॉलीवुड हस्तियां बल्कि सभी क्षेत्रों के लोग उनकी दुखद मौत के बाद एक महीना पूरा होने पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अपने करियर में कई हिट बॉलीवुड फिल्में देने वाले सुशांत को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक माना जा रहा था। सुशांत के असामयिक निधन के बाद, बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने दिवंगत अभिनेता की याद में एक कविता लिखी है।

1 महीना होने पर कृति का रहस्यमय पोस्ट:
सुशांत की अकाल मृत्यु के एक महीने बाद, कृति ने दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता के लिए एक रहस्यमय पोस्ट लिखा है। राब्ता में सुशांत के साथ सिल्वर स्क्रीन साझा करने वाली कृति ने दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि देने के लिए मंगलवार को इंस्टाग्राम पर लिया। 'और एक दोषी हंसी के बीच आगे बढ़ने का नाटक, लेकिन उस लड़की की आंखों ने वास्तविक आंसू बहाए और उसके सभी भ्रमों को तोड़ दिया।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kriti (@kritisanon) on

गहरे दोस्त थे कृति और सुशांत:
गौरतलब है कि कृति सेनन सुशांत की मौत के बाद बेहद गहरा आघात महसूस करने वाली उनकी करीबी दोस्तों में से एक थीं। कृति और सुशांत के बीच राब्ता फिल्म के प्रमोशन के दौरान अलग ही बॉन्डिंग नजर आई थी। दोनों दिल्ली में एक ही कॉलेज में भी पढ़े थे। अभिनेता की मौत के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस ने एक मार्मिक पोस्ट लिखा था।

इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता है कि दिवंगत अभिनेता के असामयिक निधन ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान की स्पोर्ट्स बायोपिक - एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी (2016) में काम करके सुशांत ने फैंस और खुद धोनी का दिल जीत लिया था। उन्होंने हूबहू धोनी को पर्दे पर उतार दिया था। सुशांत ने केवल 34 वर्ष की उम्र में बीते महीने 14 जून को उनके बांद्रा स्थित आवास पर आत्महत्या कर ली थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर