लंदन में बेटी इनाया संग मस्ती करते दिखे कुणाल खेमू- सोहा अली खान, शेयर की क्यूट फोटो

बॉलीवुड
Updated Aug 01, 2019 | 12:14 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू और उनकी पत्नी सोहा अली खान पिछले कुछ दिनों से लंदन में हैं। यहां वो अपनी बेटी के साथ समय बिता रहे हैं। हाल ही में उनकी जो तस्वीरें सामने आईं हैं वो काफी क्यूट हैं।

Kunal Kemmu and Soha Ali Khan daugher Inaaya Naumi Kemmu
Kunal Kemmu and Soha Ali Khan daugher Inaaya Naumi Kemmu  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • लंदन में छुट्टियां बिता रहे हैं कुणाल खेमू और सोहा अली खान
  • बेटी इनाया नौमी खेमू के साथ बिता रहे समय, शेयर की क्यूट तस्वीरें
  • नई फोटो में बेटी इनाया को किस करते दिखीं सोहा अली खान
  • बीते दिनों इनाया की कई तस्वीरें और वीडियो आ चुकी हैं सामने

बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू और सोहा अली खान पिछले कुछ समय से लंदन में हैं जहां वो अपनी बेटी इनाया नौमी खेमू के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। बीते दिनों उनकी कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं जिसमें उन्हें इनाया के साथ एन्जॉय करते देखा गया।

इनाया की जो तस्वीरों सामने आईं थीं उन्हें काफी पसंद किया गया। कुछ तस्वीरों में इनाया अपने पेरेंट्स के साथ मस्ती करती दिखीं तो कुछ में वो सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे व अपने भाई तैमूर अली खान के साथ मजे करती दिखीं थीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kunal Kemmu (@khemster2) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Soha (@sakpataudi) on

अब कुणाल और सोहा ने इनाया की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं जिनमें वो हमेशा की तरह काफी क्यूट लग रही हैं। सोहा ने इनाया के साथ फोटो शेयर की जिसमें वो पार्क में खड़ी हैं और इनाया को गोद में लिया हुआ है, सोहा इनाया को किस करती नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए सोहा ने लिखा, 'पार्क में थोड़ी और किस (Kisses)' वहीं कुणाल ने भी इनाया के साथ एक फोटो शेयर की जिसमें वो इनाया के साथ शेर की मूर्ति के आगे बैठे नजर आ रहे हैं। 

मस्ती करते हुए सामने आया था वीडियो

हाल ही में एक वीडियो सामने आया था जिसमें कुणाल खेमू अपने बेटी इनाया और रणविजय सिंह की बेटी कायनात को गोद में लेकर भाग रहे थे, जिससे दोनों बच्चियां काफी खुश हो रही थीं। तभी तैमूर उन्हें मस्ती करते देख उनकी तरफ भागते हैं और कुणाल के पैरों से लिपट जाते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kunal Kemmu (@khemster2) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kunal Kemmu (@khemster2) on

वहीं कुणाल ने इनाया के साथ एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो पार्क में लेटे हुए नजर आ रहे थे वहीं इनाया उन्हें देख रही थीं। इस फोटो को शेयर करते हुए कुणाल ने लिखा था, 'Kisses in the park'

मस्ती करते वायरल हुईं थीं तैमूर- इनाया की वीडियो और फोटो 

तैमूर, इनाया और कायनात की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आईं थीं जिसमें वो अपनी मम्मियों के साथ फार्म में मस्ती करते नजर आ रहे थे। यहां तीनों बच्चे बकरी को चारा खिलाते नजर आए तो वहीं मिट्टी से खेलते भी दिखे। इनाया जहां पिछले कुछ समय से लंदन में हैं वहीं तैमूर भी पिछले काफी समय से अपने पेरेंट्स के साथ लंदन में हैं। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर