बेटी इनाया के साथ मस्ती करते दिखे कुणाल खेमू, तैमूर ने बीच में आकर ऐसे रोका

बॉलीवुड
Updated Jul 25, 2019 | 21:32 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

तैमूर अली खान पिछले लंबे समय से मां करीना कपूर खान के साथ लंदन में हैं। हाल ही में उनकी कजिन इनाया अपने पेरेंट्स सोहा अली खान और कुणाल खेमू के साथ यहां पहुंचीं हैं।

Kunal Khemu with Inaaya and Taimur
Kunal Khemu with Inaaya and Taimur  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • पिछले कुछ समय से लंदन में परिवार संग छुट्टियां बिता रहे हैं तैमूर अली खान
  • सामने आया तैमूर का नया वीडियो, कुणाल खेमू के साथ मस्ती करते दिखे
  • बीते दिनों कजिन इनाया के साथ सामने आईं थीं तस्वीरें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं तैमूर- इनाया की ये फोटोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और उनके पति सैफ अली खान अपने बेटे तैमूर के साथ पिछले कुछ समय से लंदन में हैं। बीते दिनों उनकी कई तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। हाल ही में अब सोहा अली खान और कुणाल खेमू भी अपनी बेटी इनाया के साथ यहां पहुंच गए हैं और मिलकर खूब मस्ती कर रहे हैं।

बीते दिनों तस्वीरें सामने आईं थीं जिसमें करीना कपूर, सोहा और रणविजय सिंह की पत्नी प्रियंका अपने बच्चों के साथ फार्म गए थे। सामने आई तस्वीरों में तैमूर, इनाया और कायनात (रणविजय सिंह की बेटी) तीनों मस्ती करते नजर आए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Zoom TV (@zoomtv) on

अब उनकी नई वीडियो सामने आई है जिसमें कुणाल खेमू इनाया और कायनात को गोद में लेकर पार्क में भाग रहे हैं। दोनों बच्चियां बहुत खुश हो रही हैं कि तभी तैमूर भी उन्हें मस्ती करता देख खुद को रोक नहीं पाते और भागकर कुणाल खेमू के पैर से लिपटकर उन्हें रोक देते हैं। इसके अलावा कुणाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो पार्क में लेटे हैं और इनाया उन्हें देख रही हैं। इसे शेयर करते हुए कुणाल ने बेटी को अपनी जिंदगी बताया। 

इसके साथ ही कुणाल ने एक और फोटो शेयर की जिसमें इनाया और सोहा झूले पर बैठी नजर आ रही हैं। इससे पहले कुणाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी जिसमें वो इनाया और तैमूर के साथ बैठे नजर आ रहे थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
My life as I lay under it.. A post shared by Kunal Kemmu (@khemster2) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kunal Kemmu (@khemster2) on

फार्म में तीनों बच्चों ने जमकर की थी मस्ती 

पहले तैमूर, इनाया और कायनात अपनी मम्मियों के साथ फार्म पहुंचे थे जहां तीनों ने खूब मस्ती की थी। यहां उन्होंने मिट्टी से घर बनाया तो वहीं बकरी को चारा भी खिलाया। यह कहना गलत नहीं होगा कि फिलहाल तीनों बच्चे जमकर लंदन में एन्जॉय कर रहे हैं। मालूम हो कि तैमूर अपने पेरेंट्स के साथ पिछले काफी समय से लंदन में हैं। इस बीच करीना कई बार डांस इंडिया डांस की शूटिंग के लिए भारत भी आ चुकी हैं। अभी यह साफ नहीं है कि वो कब तक लंदन में रहेंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर