सैफ अली खान की लाल कप्तान में इस अंदाज में नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा, सामने आया फर्स्ट लुक

बॉलीवुड
Updated Sep 27, 2019 | 12:37 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा फिल्म लाल कप्तान में नजर आएंगी, जिसमें उनका पहला लुक सामने आ गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म में सोनाक्षी का रोल छोटा लेकिन अहम होगा।

Sapna Choudhary
Sapna Choudhary 
मुख्य बातें
  • सैफ अली खान की फिल्म लाल कप्तान में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आएंगी
  • लाल कप्तान से सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक सामने आ गया है जिसमें वो नकाब पहने दिख रहीं हैं
  • फिल्म में सोनाक्षी की गेस्ट अपीयरेंस होगी लेकिन उनका रोल काफी अहम होगा

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लाल कप्तान को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसमें वो नागा साधू के रूप में नजर आ रहे हैं। उनका यह खौफनाक किरदार खबरों में बना हुआ है। अब फिल्म में एक्ट्रेस सोनाक्षी का फर्स्ट लुक सामने आ गया है।

फिल्म में सोनाक्षी की स्पेशल अपीयरेंस है। फिल्म में भले ही उनका रोल छोटा हो लेकिन यह काफी खास है। फर्स्ट लुक में सोनाक्षी सिन्हा नकाब पहने खूबसूरत अंदाज में बैठी नजर आ रही हैं। उनका चेहरा ढका हुआ है लेकिन वो काफी रॉयल लग रही हैं। फिल्म के डायरेक्टर नवदीप सिंह ने सोनाक्षी के रोल के बारे में बात करते हुए कहा था कि वो उनके रोल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते। फिल्म में सोनाक्षी का रोल छोटा है लेकिन बहुत महत्वपूर्ण है। 

नवदीप ने सोनाक्षी के बारे में बात करते हुए कहा, 'सोनाक्षी के रोल में बारे में मैं जितना कम होगा उतना कम बताऊंगा, लेकिन इतना कहूंगा कि यह फिल्म में ग्लैमरस जोड़ता है।' सोनाक्षी की तस्वीर शेयर करते हुए फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने लिखा, 'गेस करो... लाल कप्तान में सोनाक्षी सिन्हा का स्पेशल अपीयरेंस होगा।' मालूम हो कि फिल्म 18 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी। फिल्म में सैफ लीड रोल में हैं।

दीपक डोबरियाल का लुक भी आया सामने

फिल्म में  एक्टर दीपक डोबरियाल का लुक भी सामने आ गया है। फिल्म में वो एक ऐसे शख्स का रोल निभाते नजर आएंगे जो सूंघ कर सबका पता लगा लेता है। फिल्म का उनका जो फर्स्ट लुक सामने आया है उसमें भी वो पानी सूंघते नजर आ रहे हैं। पोस्टर में उनके पीछे दो कुत्तों को देखा जा सकता है।

सोनाक्षी के वर्कफ्रंट की बात करें तो लाल कप्तान के अलावा वो सलमान खान के साथ फिल्म दबंग में नजर आएंगी, जिसमें वो रज्जो का रोल निभाती दिखेंगी। फिल्म इस साल 20 दिसंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा सोनाक्षी फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में भी नजर आएंगी, जिसमें उनके अलावा अजय देवगन, संजय दत्त और परिणीति चोपड़ा भी नजर आएंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर