Lakme Fashion Week: रैंप पर उतरीं भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज, तीसरे दिन आलिया फर्नीचरवाला रहीं शोज टॉपर

Lakme Fashion Week 2020: भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज ने हाल ही में रैंप वॉक किया। वहीं इस इवेंट में जवानी जानेमन की एक्ट्रेस आलिया फर्नीचरवाला शोज टॉपर रहीं।

Lakme Fashion Week 2020
Lakme Fashion Week 2020 
मुख्य बातें
  • फिल्म के बाद अब रैंप पर भी आलिया फर्नीचरवाला ने डेब्यू कर लिया है।
  • लैक्मे फैशन वीक के तीसरे दिन रैंप पर उतरींं भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज
  • दोनों पहली बार लैक्मे फैशन वीक पर जलवा बिखेरती नजर आईं।

11 फरवरी से मुंबई चल रहे लैक्मे फैशन वीक के समर कलेक्शन में बॉलीवुड स्टार्स का जलवा कायम है। तीसरे दिन भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज ने लैक्मे फैशन वीक के लिए रैंप किया। उन्होंने डिजाइनर पायल सिंघल के लिए रैंप वॉक किया था। इस दौरान फिल्म जवानी जानेमन की एक्ट्रेस आलिया फर्नीचरवाला शोज टॉपर रहीं। आलिया ने डिजाइनर सोनम और पारस मोदी के लिए रैंप वॉक किया। 

लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक को लेकर मिताली राज ने बताया कि ये बहुत ही अलग अनुभव है। मैं इसके लिए काफी एक्साइटेड थी। मुझे इसे महसूस करने के लिए एक ही रिहर्सल मिला। वैसे मैंने कुछ चैरिटी के लिए शो किए हैं, तो मुझे थोड़ा बहुत एक्सपीरिएंस हैं। ऐसे में अनुभव ने मेरी काफी मदद की है।

इसके अलावा आलिया ने कहा कि रैंप वॉक का अनुभव काफी एक्साइटेड से भरा था और नर्वस भी। मैंने जिस डिजाइनर के लिए रैंप वॉक किया उनका ये आउटफिट मुझे बेहद पसंद आया।

 

 

 

 

 

आलिया ने कहा कि वो काफी कमाल के व्यक्ति हैं और कमाल के डिजाइनर भी। मुझे वाकई बहुत अच्छा लग रहा है जो मैंने पहना है। इस आउटफिट को पहने के बाद मुझे राजकुमारी की तरफ फील आ रहा है। ये इवेंट वाकई कमाल का है क्योंकि इतने सारे लोग सपोर्ट कर रहे हैं। बता दें कि बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद आलिया ने रैंप पर भी डेब्यू कर लिया है।  उन्होंने इस साल फिल्म जवानी जानेमन से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Alaya F (@alaya.f) on

 

एक्ट्रेस पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला फिल्म जवानी जानेमन में सैफ अली खान की बेटी की भूमिका में नजर आईं थी। फिल्म में उनकी एक्टिंग और सैफ अली खान के साथ उनकी कैमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर