लाल सिंह चड्ढा को लेकर आमिर खान बनाएंगे नया रिकॉर्ड, 100 अलग-अलग जगहों पर करेंगे शूटिंग

बॉलीवुड
Updated Sep 20, 2019 | 10:45 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा शूटिंग शुरू होने के पहले से ही चर्चा में हैं। ये फिल्म नया रिकॉर्ड बनाने वाली है। इसे भारत की 100 अलग-अलग जगहों पर शूट किया जाएगा।

Aamir Khan, Lal Singh Chaddha
Aamir Khan, Lal Singh Chaddha  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • लाल सिंह चड्ढा होगी 100 अलग-अलग जगहों पर शूट
  • आमिर खान ने फिल्म के लिए अपना वजन घटाया है
  • फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर खान नजर आ सकती हैं

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को लेकर काफी वक्त से खबरें आ रही हैं। जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होने वाली है। इसके लिए आमिर अपना ट्रांसफॉर्मेशन भी करेंगे। लेकिन फिल्म रिलीज होने से पहले ही हिंदी सिनेमा में लाल सिंह चड्ढा एक नया रिकॉर्ड सेट करने की तैयारी में है।

हाल ही में खबर आई है कि लाल सिंह चड्ढा को भारत की 100 रीयल लोकेशन पर शूट किया जाएगा। एक रिपोर्ट में बताया गया कि स्क्रिप्ट के मुताबिक आमिर को उनके जीवन की यात्रा का दिखानी होगी और इसके लिए उन्हें हर बार अलग-अलग जगहों पर जाना पड़ेगा। वे स्टूडियो सेट-अप में विश्वास नहीं करते हैं। उन्होंने अपनी टीम को देश में 100 ऐसी जगहों को ढूंढ़ने के लिए कहा है, जहां वे शूटिंग कर सकते हैं। दिल्ली, गुजरात, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद के अलावा कई और राज्य भी होंगे, जहां आमिर पहली बार शूटिंग करेंगे। इस तरह वे देश को भी एक्सप्लोर करेंगे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aamirfanclub) on

 

आपको बता दें कि लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म Forrest Gump का ऑफिशियल रीमेक है। इसकी शूटिंग 1 नवंबर से शुरू की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए आमिर 20 किलो वजन भी घटाएंगे। इस फिल्म में लीड कैरेक्टर की जिंदगी के कई हिस्सों को दिखाया जाएगा। इसमें उसे बचपन से लेकर बूढ़े होने तक की कहानी होगी। लाल सिंह चड्ढा को अद्वैत चंदन निर्देशित कर रहे हैं। इसे वायकॉम 18 स्टूडियोज और आमिर खान प्रोडेक्शंस प्रोड्यूस करेंगे। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aamirfanclub) on

 

खबरों की मानें तो लाल सिंह चड्ढा में आमिर के साथ उनकी 3 इडियड्स को-स्टार करीना कपूर खान नजर आने वाली हैं। ये फिल्म अगले साल क्रिसमस 2020 को रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर