शादी से पहले प्रेग्नेंट हुईं ये एक्ट्रेसेस, लिस्ट में Akshay Kumar की एक्ट्रेस सहित ये नाम है शामिल

बॉलीवुड
Updated Oct 25, 2019 | 07:20 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Actresses Who Got Pregnant Before Marriage: बॉलीवुड में कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जो शादी से पहले प्रेग्नेंट हुईं। इस लिस्ट में नेहा धूपिया और महिमा चौधरी सहित कई अभिनेत्रियों का नाम शामिल है। देखें ये पूरी लिस्ट।

Neha Dhupia and Amy Jackson
Neha Dhupia and Amy Jackson 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जो शादी से पहले प्रेग्नेंट हुईं, इस लिस्ट में कई अभिनेत्रियों के नाम शामिल हैं
  • इसमें एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन भी शामिल हैं जो अभी प्रेग्नेंट हैं और गोवा में अपने बच्चे को जन्म देंगी
  • इससे लिस्ट में एक्ट्रेस नेहा धूपिया, महिमा चौधरी और नीना गुप्ता जैसी अभिनेत्रियों के नाम भी शामिल हैं

बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर चर्चा में रहते हैं फिर वजह उनकी प्रोफेशनल लाइफ हो या पर्सनल। बॉलीवुड में अबतक कई अभिनेत्रियां ऐसी रही हैं जो शादी से पहले प्रेग्नेंट हुईं और इसे लेकर काफी चर्चा में भी रहीं। हाल ही में ऐसी कई सेलेब्स और एक्ट्रेसेस का नाम सामने आया जो शादी से पहले प्रेग्नेंट हुईं। जानें कौन- कौन से नाम हैं इस लिस्ट में शामिल।

कल्कि कोचलिन: बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन प्रेग्नेंट हैं जिसकी जानकारी उन्होंने पिछले महीने यानी सितंबर में अपने फैंस को दी। कल्कि ने साल 2011 में उन्होंने फिल्म मेकर अनुराग कश्यप से शादी की थी लेकिन साल 2015 में दोनों अलग हो गए। इन दिनों कल्कि इजरायली शख्स Guy Hershberg को डेट कर रही हैं। अब दोनों जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kalki (@kalkikanmani) on

 

एमी जैक्सन: एक्ट्रेस एमी जैक्सन हाल ही में मां बनी हैं और उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। एमी ने अभी शादी नहीं की है। उन्होंने इस साल की शुरुआत में अपने बॉयफ्रेंड जॉर्ज पानायियोटौ से सगाई की थी। जॉर्ज बिजनेसमैन हैं और उनके पिता रियल स्टेट बिजनेस टायकून हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Amy Jackson (@iamamyjackson) on

 

नेहा धूपिया: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने एक्टर अंगद बेदी से चोरी छिपे शादी की थी, उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी तो हर कोई हैरान रह गया। बाद में अंगद ने बताया था कि नेहा शादी से पहले प्रेग्नेंट थीं और जब इसकी जानकारी नेहा के पेरेंट्स को दी तो उन्हें (अंगद को) डांट पड़ी थी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia) on

 

गेब्रिएला डेमेट्रिड्स: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गेब्रिएला डेमेट्रिड्स हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। उनकी गर्लफ्रेंड ने बेटे को जन्म दिया था। मालूम हो कि दोनों ने अभी शादी नहीं की है। हालांकि अर्जुन ने साल 1998 में मेहर जेसिया से शादी की थी और दोनों की दो बेटियां माहिका रामपाल और मायरा रामपाल हैं।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Gabriella Demetriades (@gabriellademetriades) on

 

कोंकणा सेन: बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन ने साल 2010 में सितंबर महीने में अपने को-स्टार रणवीर शौरी से शादी की थी। उनकी शादी की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था। इसके बाद मार्च, 2011 में उन्होंने अपने बच्चे को जन्म दिया। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Konkona Sensharma (@konkona) on

 

महिमा चौधरी: एक्ट्रेस महिमा चौधरी भी उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं जो शादी से पहले प्रेग्नेंट हुईं। महिमा ने साल 2006 में बॉबी मुखर्जी से चोरी छिपे शादी की थी और इसके कुछ समय बाद ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी। इसके बाद से ही कयास लगाए जाने लगे कि महिमा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गईं थीं और इसी के चलते उन्होंने चोरी छिपे शादी की।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Mahimachaudhry (@mahimachaudhry1) on

 

नीना गुप्ता: मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स को डेट करती थीं और इसी दौरान वो प्रेग्नेंट भी हो गईं। विवियन उस समय शादीशुदा थे। नीना और विवियन की शादी नहीं हो सकी। नीना ने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने मसाबा गुप्ता रखा। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta) on

 

सारिका: एक्ट्रेस सारिका ने एक्टर कमल हसन को डेट किया था। इस समय कमल हसन पहले से शादीशुदा थे। शादी से पहले दोनों लिव-इन में रहते थे और इसी दौरान सारिका प्रेग्नेंट हो गईं थी। कमल हसन और सारिका की दो बेटियां श्रुति हसन और अक्षरा हसन हैं।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर