Love Aaj Kal के रिलीज से पहले नर्वस हैं सारा अली खान, शांत रहने के लिए कर रहीं ये काम

Sara Ali Khan Film: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की नई फिल्म लव आज कल को रिलीज होने में अब सिर्फ कुछ समय बाकी हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है।

Sara Ali Khan
Sara Ali Khan 
मुख्य बातें
  • सारा अली खान ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है।
  • सारा अली खान की फिल्म लव आज कल 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है।
  • 'लव आज कल' के अलावा इस साल कुली नंबर 1 में भी दिखाई देंगी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की फिल्म लव आज कल वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में दोनों पहली पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। वहीं हाल ही में सारा अली खान ने एक वीडियो शेयर किया है। बता दें कि सारा अली खान जितनी खूबसूरत हैं, उतनी नटखट भी। एक्ट्रेस सेट पर हो या घर अक्सर अपने आसपास लोगों को हंसाती रहती हैं। इस बात का सबूत है उनका ये वीडियो।

वीडियो में सारा अली खान पंखे के सामने खड़े होकर कैमरे की तरफ पोज दे रही हैं। वीडियो में उनके बाल उड़ रहे हैं। एक्ट्रेस इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- नर्वस कम करने और खुद को शांत रखने के लिए सभी हवाओं की जरूरत होती है। कुछ देर पहले ही उन्होंने ये वीडियो शेयर किया है। वैसे बता दें कि एक्ट्रेस अक्सर सेट शरारत भरे अंदाज से लोगों का दिल जीत लेती हैं।

उन्होंने ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि वो किसी भी मामले में तैमूर अली खान से कम नहीं। वहीं उनकी फिल्म लव आज कल 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

 

सारा अली खान के इस फिल्म को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का ट्रेलर और गाने लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। सारा इस फिल्म के अलावा 'कुली नंबर 1' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में वरुण धवन के अपोजिट नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस अक्षय कुमार और धनुष के साथ फिल्म अतरंगी रे में भी नजर आएंगी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

 

हाल ही में उन्होंने इस फिल्म की घोषणा हुई थी। इस फिल्म के साथ तकुछ तस्वीरें भी शेयर की गई थी। जिसमें तीनों एक्टर्स एक साथ दिखाई दे रहे थे। उनकी ये फिल्म अगले साल 14 फरवरी को रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर