Akshay Kumar Property: कनाडा में अक्षय कुमार ने खरीदी है पूरी पहाड़ी, भारत से लेकर मॉरीशस तक हैं इतने बंगले

फोर्ब्स के एक रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार ने 2020 के सबसे कमाई करने वाले अभिनेताओं में अपनी पहचान बनाई है। आइए एक नजर अक्षय कुमार के शानदार बंगले पर...

Akshay Kumar
Akshay Kumar 
मुख्य बातें
  • अक्षय कुमार 2020 के सबसे ज्यादा कमाई किए जाने वाले अभिनेता में से एक हैं।
  • साल 2019 में अक्षय की कुल संपत्ति लगभग 250 मिलियन डॉलर थी।
  • अक्षय भारत और विदेशों में भी कई शानदार संपत्तियों के मालिक हैं। 

मुंबई. साल 1991 में सौगंध फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाले खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार सातवें आसमान पर हैं। उनकी फिल्में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देती हैं और ताबड़तोड़ चलती हैं। इसके साथ ही समाज सेवा को लेकर भी अक्षय कुमार हमेशा सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहते हैं।

फोर्ब्स के मुताबिक अक्षय कुमार 2020 के सबसे ज्यादा कमाई किए जाने वाले अभिनेता में से एक हैं। कथित तौर पर साल 2019 में अक्षय की कुल संपत्ति लगभग 250 मिलियन डॉलर थी।

अक्षय भारत और विदेशों में भी कई शानदार संपत्तियों के मालिक हैं। अक्षय कुमार पत्नी ट्विंकल और अपने दो बच्चों के साथ मुंबई के 80 करोड़े के जुहु प्राइम बीच बंगले में रहते हैं।

ट्विंकल खन्ना ने डिजाइन किया घर
 बहुमंजिला घर अक्षय कुमार का पसंदीदा है और इसको उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना द्वारा डिजाइन किया गया है। घर में एक होम थिएटर और अन्य सभी सेवाएं उपलब्ध हैं।

अक्षय कुमार को गोवा बेहद पसंद है, अक्सर उन्हें परिवार के साथ यहां समय बिताते देखा जाता है। यहां पर अक्षय का अपना विला है। यह विला अक्षय ने लगभग 10 साल पहले 5 करोड़ रुपये में खरीदा था। 

मॉरीशस में भी है अपना आलीशान घर
अक्षय का गोवा स्थित यह बंगला समुद्र के बिल्कुल किनारे है। यहां पर अभिनेता अपने परिवार के साथ मस्ती करते नजर आते है और अपने प्राइवेट पूल में स्वीमिंग करते हैं।

भारत में ही नहीं मॉरीशस में भी अक्षय कुमार का एक शानदार बंगला है। अक्सर अक्षय यहां पर अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए जाते हैं और यहां पर वह अपने भव्य बंगले पर रुकते हैं।

टोरंटो में खरीदी हुई है एक पूरी पहाड़ी 
अक्षय कुमार को कनाडा की नागरिकता मिली हुई है। डीएनए के एक रिपोर्ट के मुताबित अक्षय यहां पर एक बंगले के ही मालिक नहीं बल्कि उन्होंने टोरंटो के एक पूरी पहाड़ी ही खरीद रखी है। इसके साथ ही अक्षय यहां पर अपार्टमेंट और बंगलों के भी मालिक हैं। 

साल 2017 में अक्षय कुमार ने लिंक रोड अंधेरी में शानदार ट्रांस्कॉन ट्रायम्फ टॉवर में चार फ्लैट खरीदे थे। आपको बता दें अक्षय के इस प्रत्येक फ्लैट की कीमत 4.5 करोड़ रुपए है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर