Mouni Roy के पापा चाहते थे कि बेटी IAS बनकर करे देश सेवा, फ‍िर ऐसे चुनी एक्टिंग की राह

बॉलीवुड
Updated Oct 30, 2019 | 12:15 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Mouni Roy wants to become IAS: छोटे पर्दे से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने वाली अदाकारा मौनी रॉय इन दिनों फ‍िल्‍म मेड इन चाइना को लेकर चर्चा में हैं।

Mouni Roy Image
Mouni Roy Image 

Mouni Roy wants to become IAS: छोटे पर्दे से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने वाली अदाकारा मौनी रॉय इन दिनों फ‍िल्‍म मेड इन चाइना को लेकर चर्चा में हैं। राजकुमार राव स्‍टारर यह फ‍िल्‍म दीवाली से पहले 25 अक्‍टूबर को र‍िलीज हुई और  समीक्षकों ने इस फ‍िल्‍म को सराहा। फ‍िल्‍म में मौनी रॉय ने राजकुमार राव की बीवी का रोल निभाया है। फर्स्ट हाफ में उनका हॉट अंदाज देखने को मिला। मौनी ने फिल्म में एक बोल्ड पत्नी का किरदार निभाया है जो पति के साथ बैठकर सिगरेट पीती है। दर्शकों को मौनी और राजकुमार की केमिस्ट्री अच्छी लगी।

मौनी ने अक्षय कुमार की फ‍िल्‍म गोल्ड से बीते साल बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद वे जॉन अब्राहम के साथ रोमियो अकबर वॉल्टर में नजर आईं। उन्‍होंने 2006 में एकता कपूर के सीरियल क्‍योंकि सास भी कभी बहू थी से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इस सीरियल में उन्‍होंने कृष्‍णा तुलसी का रोल निभाया था। इसके बाद वह कस्‍तूरी, देवों के देव महादेव, नागिन जैसे सीरियल्‍स में नजर आईं। नागिन के बाद तो वह घर घर में पहचानी जाने लगीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by mon (@imouniroy) on

34 साल की मौनी रॉय बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती हैं, लेकिन हाल ही में उन्‍होंने अपने बारे में एक खुलासा किया है। मौनी रॉय ने एक अखबार को बताया कि वह कभी एक्‍टर नहीं बनना चाहती थीं। वह बंगाली परिवार से थीं तो गीत संगीत और बाकी एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में शामिल होती थीं। उनके दिमाग में आईएएस बनने का सपना पल रहा था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Saving me last minute circa’ a decade @anusoru happy birthday @shivamguptaphotography A post shared by mon (@imouniroy) on

यह सपना उनके पापा का भी था लेकिन एक मोमेंट आया और वह एक्सिडेंटली एक्टिंग की तरफ आ गईं। मौनी कहती हैं कि अब उन्‍हें एक्टिंग से बेहद प्‍यार है। अब वह केवल यही करना चाहती हैं। हालांकि मौका लगा तो बुक भी लिखना चाहती हैं। 

मौनी की अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र है। अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र में मौनी पहली बार नेगेटिव किरदार प्ले करेंगी। इसमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर