अनिल कपूर ने किया मना, कभी नहीं बनी अमिताभ बच्चन- माधुरी दीक्षित की जोड़ी

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित आज अपना बर्थडे मना रही हैं। बॉलीवुड के कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी माधुरी ने कभी अमिताभ बच्चन के साथ काम नहीं किया। जानिए कारण....

Madhuri Dixit
Madhuri Dixit 
मुख्य बातें
  • माधुरी दीक्षित नेने आज अपना बर्थडे मना रही हैं।
  • माधुरी दीक्षित ने 80  और 90 के दशक में लगभग हर बड़े स्टार के साथ काम किया है।
  • माधुरी दीक्षित ने अमिताभ बच्चन के साथ कभी काम नहीं किया।

मुंबई. बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज (15 मई) अपना 54वां बर्थडे मना रही हैं। माधुरी दीक्षित ने 80  और 90 के दशक में लगभग हर बड़े स्टार के साथ काम किया है। लेकिन माधुरी दीक्षित ने बिग बी अमिताभ बच्चन के साथ कभी काम नहीं किया है।  इसके पीछे कारण हैं अनिल कपूर।   

 माधुरी दीक्षित ने अपने करियर की शुरुआत साल 1984 में आई फिल्म अबोध से की थी। 90 का दशक आते-आते वह सुपरस्टार बन गई थीं। लेकिन, एक ऐसा दौर भी था जब उनकी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप हो रही थी। ऐसे में कोई उनके साथ काम करना नहीं चाहता था। 

माधुरी के इस बुरे दौर में अनिल कपूर ने उनका साथ दिया था। अनिल कपूर ने तेजाब, लाडला, राम-लखन, बेटा जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया था। दोनों की जोड़ी सुपरहिट रही थी। 

Madhuri Dixit talks about how she tries to be a modern day parent | Hindi Movie News - Times of India

पोजेसिव हो गए थे अनिल कपूर
अनिल कपूर माधुरी दीक्षित को लेकर काफी पोजेसिव हो गए थे। उन्होंने माधुरी से अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के लिए मना कर दिया था। हालांकि, फिल्म बड़े मिया छोटे मिया के एक आइटम नंबर में दोनों ने स्क्रीन शेयर किया था। 

 अनिल कपूर और माधुरी के अफेयर की अफवाहें भी उड़ी थी। अनिल कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था- मुझे प्यार में पड़ने के बहुत से चांस मिले। लेकिन मैं हमेशा सोचता था कि मुझे दो पल की खुशियां चाहिए या जीवनभर की। मैं सुनीता के साथ बहुत खुश हूं। 

पत्नी को माधुरी कहते थे अनिल कपूर
अनिल कपूर ने दस का दम शो में खुलासा किया था कि वह घर में कई बार अपनी वाइफ सुनीता को गलती से माधुरी और माधुरी को गलती से सुनीता कहकर पुकारने लगते थे।

Madhuri Dixit Birthday

वर्कफ्रंट की बात करें तो  माधुरी दीक्षित डिजिटल वर्ल्‍ड में कदम रखने वाली हैं। वह वेबसीरीज फाइंडिंग अनामिका से डेब्‍यू करेंगी। इस फ‍िल्‍म में वह संजय कपूर, मानव कौल, सुहासिनी मुले और मुस्‍कान जाफरी के साथ नजर आएंगी। इसमें माधुरी अनामिका का रोल करेंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर