सोनी राजदान से दूसरी शादी के लिए महेश भट्ट ने अपना लिया था इस्लाम, बन गए थे अशरफ भट्ट

महेश भट्ट आज अपना 72वां बर्थडे मना रहे हैं। महेश भट्ट ने किरण भट्ट और सोनी राजदान से शादी की थी। सोनी राजदान से शादी करने के लिए महेश भट्ट ने इस्लाम धर्म अपना लिया था। जानिए महेश भट्ट की लाइफ के Facts...

Mahesh Bhatt, Soni Razdan
Mahesh Bhatt, Soni Razdan 
मुख्य बातें
  • महेश भट्ट आज अपना बर्थडे मना रहे हैं।
  • महेश भट्ट की लाइफ काफी विवादों से भरी है।
  • महेश भट्ट ने दो शादियां की है। दूसरी शादी के लिए उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया था। 

मुंबई. सारांशा, अर्थ, आशिकी जैसी फिल्मों के डायरेक्टर और फिल्ममेकर महेश भट्ट आज अपना 72वां बर्थडे मना रहे हैं। महेश भट्ट के पिता नानाभाई भट्ट हिंदू नागर ब्राह्मण थे। वहीं, उनकी मम्मी शिरीन मोहम्मद अली मुस्लिम थीं। महेश भट्ट की पर्सनल लाइफ काफी विवादों से भरी है। उन्होंने दो शादियां की है। दूसरी शादी के लिए उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया था। 

महेश भट्ट ने पहली शादी लॉरेन ब्राइट से की थी। दोनों की मुलाकात स्कूल में हुई थी। लॉरेन अनाथालय में पली-बढ़ी थीं। शादी के बाद लॉरेन ने अपना नाम बदलकर किरण भट्ट रख लिया था। फिल्म आशिकी महेश भट्ट और किरण की लव स्टोरी पर आधारित थी। 

महेश भट्ट ने एक इंटरव्यू में कहा- 'मैं दीवार कूदकर महेश भट्ट उससे मिलने के लिए चला गया। हम दोनों पकड़े गए और उसे अनाथालयल छोड़ना पड़ा।' महेश और किरण भट्ट के दो बच्चे- पूजा भट्ट और राहुल भट्ट हैं।'

Mahesh Bhatt

परवीन बाबी से भी रहा रिश्ता 
महेश भट्ट और किरण भट्ट की शादी में दरार आनी तब शुरू हुई जब उनकी कई फिल्में फ्लॉप होने लगी थी। इसके बाद महेश भट्ट और परवीन बाबी के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थी। हालांकि, उन्होंने किरण भट्ट को तलाक नहीं दिया था।   

महेश भट्ट और परवीन बाबी लिव इन रिलेशन में रहे थे। हालांकि, कुछ वक्त बाद परवीन बाबी को नर्वस ब्रेकडाउन होने लगा था। ये रिश्ता लगभग ढाई साल बाद चला था। महेश भट्ट ने कहा- 'वह बहुत डरावना था। मुझे ड्रग्स की लत लगी थी और परवीन बाबी को नर्वस ब्रेकडाउन हुआ। मैं सदमे में चला गया था।'

Praveen Babi

सोनी राजदान से की दूसरी शादी 
महेश भट्ट ने सोनी राजदान से दूसरी शादी की थी। सोनी राजदान महेश भट्ट की फिल्म सारांश की एक्ट्रेस थीं। महेश ने कहा- 'जब मैं सोनी राजदान से मिला, ये मेरी जिंदगी का रिप्ले था। सोनी के पिता ने मुझसे पूछा कि कैसे किरण के साथ रिश्ता कैसे खत्म करोगा। उन्होंने कहा- हमेशा के लिए। लेकिन, मैं किरण को तलाक नहीं दूंगा।' 

सोनी राजदान से शादी के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया था। यही नहीं, उन्होंने अपना नाम बदलकर अशरफ भट्ट रख लिया था। वहीं, सोनी राजदान ने भी अपना नाम सकीना रख लिया। दोनों की दो बेटियां- शाहीन भट्ट और आलिया भट्ट हैं।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर