कोरोना फ्री होने के बाद पहली बार साथ दिखे मलाइका अरोड़ा- अर्जुन कपूर, साथ बिताया वीकेंड

Arjun Kapoor Malaika Arora Together: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर कोरोना से उबरने के बाद पहली बार साथ दिखाए दिए। वीकेंड में अर्जुन और मलाइका को घर के बाहर स्पॉट किया गया।

Malaika Arora And Arjun Kapoor
Malaika Arora And Arjun Kapoor 
मुख्य बातें
  • मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर कोरोना से उबर गए हैं।
  • कोरोना से उबरने के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक साथ स्पॉट हुए हैं।
  • अर्जुन, मलाइका को उनके घर छोड़ने आए थे।

मुंबई. मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को कुछ हफ्ते पहले कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। अब अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा दोनों COVID-19 से उबर चुके हैं। अब हाल ही में कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को साथ में स्पॉट किया गया। 

अर्जुन, मलाइका को उनके घर छोड़ने आए थे। ऐसा पहली बार है जब कोरोना वायरस से उबरने के बाद दोनों एक साथ दिखे हैं। 
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को साथ देखकर ऐसा लग रहा है जैसे दोनों ने संडे का वक्त साथ बिताया था। 

दोनों को कैमरे में उस वक्त कैद किया गया जब अर्जुन ने शाम को मलाइका को घर छोड़ा। तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। फोटोज में मलाइका अरोड़ा वाइट जींस के साथ मैचिंग टैंक टॉप में दिखाई दे रही हैं। हमेशा की तरह मलाइका इस लुक में स्टनिंग लगीं। 

Malaika Arora at her residence.

पहना हुआ है मास्क
मलाइका अरोड़ा ने कोरोना सेफ्टी का ध्यान रखने हुए मास्क भी पहना था। हालांकि उनको घर छोड़ने आए अर्जुन कपूर ड्राइवर सीट दिखे। उन्होंने कार से बाहर कदम नहीं रखा, इसलिए अर्जुन कपूर की साफ तस्वीरें नहीं आ सकीं।  पिछले हफ्ते ही अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स को एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

अर्जुन कपूर ने लिखा, 'हाय! यह रिपोर्ट शेयर करते हुए खुशी हो रही है कि वीकेंड में आई टेस्ट रिपोर्ट में मुझे कोरोना वायरस निगेटिव पाया गया है। पूरी तरह से रिकवर होने के बाद बेहतर महसूस कर रहा हूं और काम पर लौटने के लिए एक्साइटेड हूं। आपकी शुभकामनाओं और पॉजिटिविटी के लिए सभी का दिल से धन्यवाद।'

Arjun Kapoor at Malaika Arora’s residence.

काम पर वापस लौटीं मलाइका अरोड़ा 
अर्जुन कपूर से पहले मलाइका अरोड़ा ने कोरोना फ्री होने की खबर दी थी। अब एक्ट्रेस मलाइका अपने टीवी शो इंडियाज बेस्ट डांसर में भी वापसी कर चुकी हैं। उन्होंने डांस रियलिटी शो में जज के रूप में अपनी ड्यूटी फिर से संभालनी शुरू कर दी है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Look who is back and shining brighter than the sun !!@malaikaaroraofficial A post shared by Maneka Harisinghani (@manekaharisinghani) on

कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मलाइका की जगह शो में नोरा फतेही नजर आ रही थीं। ठीक होने के बाद मलाइका अरोड़ा को घर से बाहर स्पॉट भी किया गया था आपको बता दें कि मलाइका-अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैन्स को ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर COVID-19 टेस्ट की जानकारी दी थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर