लॉकडाउन में ज्यादा करीब आए अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा, बनाया ये खास केक

Malaika Arora Cake: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लॉकडाउन में बेहद करीब आ गए हैं। मलाइका ने अर्जुन कपूर के लिए एक खास केक बनाया है। अर्जुन ने सोशल मीडिया पर इसकी फोटो शेयर की है।

Arjun Kapoor and Malaika Arora
Arjun Kapoor and Malaika Arora 
मुख्य बातें
  • मलाइका इन दिनों लॉकडाउन में अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ वक्त बिता रही हैं।
  • मलाइका ने अर्जुन कपूर के लिए केक बनाया है।
  • अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर केक की फोटो शेयर की है।

मुंबई. लॉकडाउन में सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपने कुकिंग टैलेंट को दिखा रहे हैं। मलाइका अरोड़ा भी पीछे नहीं हैं। मलाइका इन दिनों लॉकडाउन में अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ वक्त बिता रही हैं। अर्जुन कपूर ने मलाइका द्वारा बनाए केक की फोटो शेयर की है।   

अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर केक की फोटो शेयर की है। ये एक चॉकलेट केक है। अर्जुन कपूर ने इसके साथ बेहद ही रोमांटिक कैप्शन भी दिया है। अर्जुन ने लिखा- Her.इसके साथ उन्होंने दिल का इमोजी बनाया है। 

अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा का नाम नहीं लिखा है। हालांकि, उनके हार्ट इमोजी से ये साफ है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की ही बात कर रहे हैं। अर्जुन के अलावा दीपिका पादुकोण भी सोशल मीडिया पर अपने कुकिंग के वीडियोज पोस्ट करती हैं। 

अर्जुन कपूर ने भी बनाया था केक 
अर्जुन कपूर ने भी इससे पहले केक बनाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट की थी। वीडियो में वह केक के लिए सामान जुटा रहे हैं। उनके पास ही उनका पेट डॉग मैक्सिमस भी खड़ा हुआ है। वहीं, बैकग्राउंट में गुंडे फिल्म का गाना बज रहा है। 

अर्जुन कपूर ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा-' मैं पक्का ये कह सकता हूं कि मैक्सिमस मन में यही गाना गा रहा होगा। उसने मुझे किचन में पहली बार फेक बेकर अटेम्पट करते हुए देखा है। वो रियल गुंडा है।'

बालकनी पर स्पॉट हुए थे मलाइका-अर्जुन 
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जनता कर्फ्यू के दौरान बालकनी पर स्पॉट हुए थे। अर्जुन-मलाइका ताली बजाकर कोरोना के खिलाफ लड़ रहे हेल्थ प्रोफेशनल्स का हौंसला बढ़ाया था। इस कपल की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। 


फोटो में मलाइका अरोड़ा खान जहां व्हाइट और ब्लू कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं, अर्जुन कपूर ब्लैक कलर की टीशर्ट में नजर आ रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर फिल्म संदीप और पिंकी फरार में नजर आएंगे। हालांकि, कोरोना वायरस के कारण फिल्म की रिलीज टल गई है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर