Malaika Arora: अर्जुन कपूर के बिना गोवा में समय बिता रही हैं मलाइका अरोड़ा, सामने आईं तस्वीरें

बॉलीवुड
Updated Dec 31, 2019 | 10:13 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Malaika Arora In Goa: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों गोवा में छुट्टियां मना रही हैं, हालांकि उनके बॉयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर इस दौरान उनके साथ मौजूद नहीं हैं।

Malaika arora and Amrita Arora in goa
Malaika arora and Amrita Arora in goa 
मुख्य बातें
  • मलाइका अरोड़ा इन दिनों गोवा में अपनी बहन अमृता अरोड़ा संग समय बिता रही हैं
  • मलाइका की गोवा की तस्वीरें सामने आईं हैं जिनमें वो बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं
  • हालांकि इन तस्वीरों में मलाइका के साथ उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर दिखाई नहीं दे रहे

साल 2019 बस खत्म ही होने वाला है और इस मौके पर कई सेलेब्स विदेश पहुंच गए हैं तो वहीं कुछ भारत में ही जश्न  मना रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी अपनी बहन अमृता अरोड़ा और दोस्तों के साथ गोवा में मस्ती कर रही हैं।  

अमृता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की जिसमें मलाइका ब्लैक ब्रालेट और गोल्डन पैंट्स पहने दिख रही हैं। तो वहीं अमृता ब्लैक कैमिसोल टॉप और शॉर्ट्स पहने हुए हैं। इस फोटो में अमृता के पति शकील लडक भी दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो को शेयर कर अमृता ने लिखा, 'गोवा टाइम्स'। वहीं खुद मलाइका ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो पूल साइड बैठी एन्जॉय कर रही हैं। इन तस्वीरों में उनके बॉयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर कहीं नजर नहीं आ रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Amrita Arora (@amuaroraofficial) on

मालूम हो कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। जहां पहले दोनों ने अपने रिश्ते को छुपाए रखा वहीं अर्जुन के बर्थडे पर मलाइका ने उन्हें एक स्पेशल पोस्ट के साथ बर्थडे विश किया और अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया। इसके बाद से अक्सर दोनों साथ में नजर आते हैं और एक- दूसरे से जुड़े सवालों के जवाब भी देते हैं। 

मालूम हो कि उम्र में मलाइका अर्जुन से करीब 12 साल बड़ी हैं जिसे लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाता है, लेकिन मलाइका का कहना है कि उन्हें इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता। वहीं एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उनके रिश्ते पर भी उनके उम्र के फासले का कोई फर्क नहीं पड़ता। दोनों की शादी की खबरें भी अक्सर सामने आती रही हैं लेकिन दोनों ने हमेशा इन खबरों का खंडन किया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर