Malaika Arora ने बताया 'इम्युनिटी' बढ़ाने का तरीका, वीडियो शेयर कर बताई रेसिपी

Malaika Arora shares tips for immunity boosting: 46 साल की उम्र में अपनी फ‍िटनेस के ल‍िए मशहूर अदाकारा मलाइका अरोड़ा अपने फैंस को इम्‍यूनिटी पावर बढ़ाने के टिप्स दे रही हैं।

Malaika Arora
Malaika Arora 
मुख्य बातें
  • 46 साल की उम्र में भी मलाइाक की फ‍िटनेस है लाजवाब
  • योग और ज‍िम के बल पर खुद को करती हैं मेंटेन
  • अब अपने फैंस को भी द‍िए स्‍वस्‍थ और फ‍िट रहने के टिप्‍स

Malaika Arora shares tips for immunity boosting: 46 साल की उम्र में अपनी फ‍िटनेस के ल‍िए मशहूर अदाकारा मलाइका अरोड़ा अपने फैंस को इम्‍यूनिटी पावर बढ़ाने के टिप्स दे रही हैं। उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर दो मिनट 18 सेकंड का एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस को घरेलू टिप्स देकर Strong रहने की सलाह दी है। मलाइका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्‍त वायरल हो रहा है। कुछ ही घंटे में इस वीडियो को छह लाख से अधिक व्‍यूज मिल चुके हैं।

मलाइका ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'यह मेक इन इंडिया होम रेमेडी है। वर्षों पुरानी और टेस्‍टेड। इसमें आंवला, फ्रेश ऑर्गेनिक हल्‍दी और अदरक, ऐप्‍पल विनेगर और थोड़ा मिर्च मिक्‍स है। कोविड-19 के नाम पर कई तरह के इम्‍युनिटी बूस्‍टर आ गए हैं लेकिन आप होम मेड बूस्‍टर तैयार करें।' 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

अक्‍सर देती हैं योग और फ‍िटनेस के टिप्‍स

मलाइका अरोड़ा अक्‍सर फैंस को योग और फ‍िटनेस के टिप्‍स देती रहती हैं। कुछ वक्‍त पहले भी उन्‍होंने अपने फैंस को योगासन स‍िखाया था। उन्‍होंने14 द‍िन तक 14 आसानों का ज्ञान दिया था। वह खुद भी खूब वर्कआउट करती हैं और प्रॉपर डाइट फॉलो करती हैं। समय समय पर वह हेल्‍दी डाइट के टिप्‍स भी देती रहती हैं।

अर्जुन कपूर को लेकर हैं चर्चा में 

मलाइका अरोड़ा फिलहाल अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप की वजह से भी चर्चा में हैं। दोनों सितारे एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। यह बात दोनों ने स्‍वीकार भी कर ली है। दोनों अक्सर अपने रिश्ते पर खुलकर बात करते नजर आते हैं। मलाइका और अर्जुन की शादी को लेकर भी चर्चा जोरों पर हैं। हालांकि दोनों कब विवाह करेंगे इसकी अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर