Tiger Shroff नहीं इस सुपरस्टार के साथ कॉफी डेट पर जाना चाहती हैं Disha Patani, खुद किया खुलासा

Disha Patani Coffee Date: हाल ही में दिशा पाटनी से पूछा गया है कि वे कॉफी डेट पर किसके साथ जाना चाहती हैं। इस पर दिशा ने टाइगर श्रॉफ नहीं, बल्कि इस सुपरस्टार का नाम लिया।

Disha Patani Coffee Date
Disha Patani Coffee Date  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दिशा पाटनी ने बताया किसके साथ कॉफी डेट पर जाना चाहती हैं
  • उन्होंने कॉफी डेट के लिए शाहरुख खान का नाम लिया
  • दिशा ने बताया कि वे अब तक कभी उनसे नहीं मिली हैं

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस दिशा पाटनी इन दिनों अपनी फिल्म मलंग को लेकर चर्चा में हैं। वे जोर-शोर से फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इस फिल्म में वे आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। हाल ही में दिशा से कॉफी डेट के बारे में पूछा गया। अगर आप सोच रहे हैं कि दिशा ने टाइगर श्रॉफ का नाम लिया होगा तो उनका जवाब सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। अक्सर टाइगर और दिशा को साथ में हैंगआउट करते हुए देखा जाता है, लेकिन वे कॉफी डेट पर किसी और के साथ जाना चाहती हैं।

दरअसल दिशा और आदित्य ने हाल ही में एक वेबसाइट से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने रेपिड फायर गेम खेला। इसमें दिशा से पूछा गया कि वे किसके साथ कॉफी डेट पर जाना चाहती हैं और उनके साथ फिल्मों के अलावा कुछ असल बातें करना चाहती हैं। इस पर दिशा ने तुरंत बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का नाम लिया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@dishapatani) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@iamsrk) on

इस सवाल पर दिशा ने कहा कि मुझे लगता है कि मैं शाहरुख खान के साथ जाना पसंद करूंगी। मैं उनसे कभी नहीं मिली। किंग ऑफ रोमांस के नाम से पहचाने जाने वाले शाहरुख के फैंस सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी हैं। और दिशा इसका उदाहरण है। वहीं जब आदित्य से ये सवाल किया गया तो उन्होंने अमिताभ बच्चन का नाम लिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@dishapatani) on

मलंग की अगर बात करें तो कुछ दिन पहले ही फिल्म का ट्रेलर सामने आया था, जो दर्शकों को खूब पसंद आया। इस फिल्म के कुछ गाने भी रिलीज हो चुके हैं, जो दिल को छूने वाले हैं। फिल्म में दिशा-आदित्य के अलावा अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी अहम किरदारो में हैं। आदित्य और दिशा पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आ रहे हैं। ऐसे में फैंस भी इस ऑनस्क्रीन जोड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मोहित सूरी की फिल्म मलंग 7 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इसकी टक्कर हिना खान की फिल्म हैक्ड से होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर