OTT पर रिलीज होगी हॉरर फिल्म Intezaar: Koi Aane Ko Hai, थ्रिलर और रोमांस का भी लगेगा तड़का

बॉलीवुड के जाने पहचाने कलाकार मान सिंह अपनी एक नई धमाकेदार फिल्म 'इंतेजार: कोई आने को है' लेकर आ रहे हैं! इस फिल्म का प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगा।

Intezaar: Koi Aane Ko Hai
Intezaar: Koi Aane Ko Hai 
मुख्य बातें
  • हॉरर, सस्‍पेंस और थ्रिलर से भरपूर है फ‍िल्‍म 'इंतेजार: कोई आने को है'
  • जल्‍द ही ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर र‍िलीज होगी एक्‍टर मान सिंह की फ‍िल्‍म
  • मेकर्स ने फर्स्‍ट लुक क‍िया जारी, बर्फीली वादियों में दौड़ते नजर आए स‍ितारे

INTEZAAR… koi aane ko hai: ओटीटी प्‍लेटफॉर्म और बेवसीरीज में हॉरर, सस्‍पेंस और थ्रिलर खूब बिकता है और इन तीनों से भरपूर फ‍िल्‍म 'इंतजार कोई आने को है' रिलीज को तैयार है। कोरोना की वजह से सिनेमाघरों में फ‍िल्‍में रिलीज नहीं हो रही हैं, ऐसे में मेकर्स ने इस फ‍िल्‍म को ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला किया है। 

सौर्य म्यूजिक इंटरनेशनल के बैनर तले बनी अपकमिंग फ‍िल्‍म हॉरर, थ्रि‍लर, लव रोमांस, जुनून, साजिश, महत्वकांक्षा, शक्ति संघर्ष और ढ़ेर सारे सस्पेंस से भरपूर है। बॉलीवुड एक्‍टर मान सिंह और प्रियंका सिंह इस फ‍िल्‍म में मुख्‍य भूमिकाओं में नजर आएंगे। मान सिंह जोकि नील के किरदार में नजर आएंगे वहीं प्रियंका सिंह आलिया के किरदार में नजर आने वाली है। इस फ‍िल्‍म में मान सिंह और प्रियंका सिंह की जोड़ी पहली बार नहीं बनी है। इसके पहले भी एसिड सरवाइवर पर बनी फिल्म 'एसिड' में दोनों एक दूसरे के अपोजिट नजर आ चुके हैं। 

इस फ‍िल्म में टीवी कलाकार माधवेंद्र झा और मॉडल अर्जुन ने भी डेब्यू किया है। साथ ही इस फ‍िल्‍म में साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता रवि सिंह भी नजर आने वाले हैं। बता दें कि रवि स‍िंह अभिनेता सुनील शेट्टी के साथ फ‍िल्म कोयलांचल में नजर आ चुके है और हाल ही में नेटफ्लिक्स की सीरीज क्लास 83 में बॉबी देओल के साथ दिखाई दिए थे। 

फिल्म Intezaar: Koi Aane Ko Hai के मेकर्स ने फ‍िल्‍म के पोस्‍टर और सितारों का फर्स्‍ट लुक जारी कर दिया है। पोस्‍ट पर फ‍िल्‍म के लीड एक्‍टर मान सिंह और प्रियंका सिंह एक दूसरे का हाथ थामे बर्फीली वादियों में दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं। दोनों सितारे एक फ्रेम में जम रहे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर