Saina Nehwal Biopic: साइना नेहवाल बायोपिक में मानव कौल की एंट्री, सामने आया फर्स्ट लुक

बॉलीवुड
Updated Nov 19, 2019 | 18:56 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Manav Kaul First look for Saina Nehwal Biopic: साइना नेहवाल की बायोपिक में जहां परिणीति चोपड़ा उनका रोल निभाती दिखेंगी वहीं एक्टर मानव कौल साइना के कोच पुलैला गोपीचंद का रोल निभाते नजर आएंगे।

Pullela Gopichand and Manav Kaul
Pullela Gopichand and Manav Kaul 
मुख्य बातें
  • साइना नेहवाल की बायोपिक में एक्टर मानव कौल उनके कोच पुलैला गोपीचंद का रोल निभाते दिखेंगे
  • इस फिल्म में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा साइना नेहवाल के रोल में नजर आएंगी
  • बता दें कि हाल ही में फिल्म के सेट पर परिणीति घायल हो गईं थीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनो साइना नेहवाल की बायोपिक को लेकर चर्चा में हैं। परिणीति इस फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रही हैं जिसकी कई तस्वीरें वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर चुकी हैं। हाल ही में फिल्म के लिए एक्टर मानव कौल का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। 

फिल्म में जहां परिणीति बेडमिंडन खिलाड़ी साइना नेहवाल के रोल में नजर आएंगी वहीं मानव कौल उनके कोच पुलैला गोपीचंद के रोल में दिखेंगे। मानव ने खुद सोशल मीडिया पर अपना फर्स्ट लुक शेयर किया। जो पोस्ट उन्होंने शेयर किया उसमें वो बेडमिंटन खेलते नजर आ रहे हैं। इन्हें शेयर कर उन्होंने लिखा कि साइना नेहवाल के कोच के रोल में फर्स्ट लुक (आदर)।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by मानव (@manavkaul) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by मानव (@manavkaul) on

 

बता दें कि हाल ही में परिणीति का इसकी प्रैक्टिस करते समय चोट लग गई। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर की थी जिसमें उनकी गर्दन पर बैंड-एड लगा नजर आ रहा था। इस फोटो को शेयर कर उन्होंने लिखा था, 'मैं और साइना की पूरी टीम ध्यान रख रहें हैं कि मुझे चोट नहीं लगनी चाहिए लेकिन मुझे चोट लग गई। फिर से बेडमिंटन खेलना शुरू करने से पहले मैं जितना आराम कर सकती हूं, करूंगी।' 

परिणीति ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की जिसमें उनकी गर्दन पर बैंड-एड लगा नजर आ रहा है। इस फोटो को शेयर कर उन्होंने लिखा, 'मैं और साइना की पूरी टीम ध्यान रख रहें हैं कि मुझे चोट नहीं लगनी चाहिए लेकिन मुझे चोट लग गई। फिर से बेडमिंटन खेलना शुरू करने से पहले मैं जितना आराम कर सकती हूं, करूंगी।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Jyothy Pari (@pari.my.happiness) on

बता दें कि परिणीति से पहले इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को साइन किया गया था लेकिन डेट्स की कमी के चलते उन्होंने फिल्म छोड़ दी थी। इसके बाद फिल्म में लीड रोल के लिए परिणीति को साइन किया गया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर