Mika Singh Manager: डिप्रेशन में थी मीका सिंह की मैनेजर सौम्या खान, देर रात पार्टी के बाद इस वजह से चली गई जान

Mika Singh Manager Saumya Khan Death Update Police Report: मीका सिंह की मैनेजर सौम्या खान महज 30 साल की थी और शादीशुदा थी। सौम्या की मौत के कारण से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है...

Mika Singh Manager was in depression Saumya Khan died due to drug overdose Police Report
मीका सिंह की मैनेजर सौम्या खान।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मीका सिंह की मैनेजर सौम्या खान अब इस दुनिया में नहीं हैं।
  • अब सौम्या खान की मौत से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है।
  • पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक सौम्या खान डिप्रेशन में थी।

बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर मीका सिंह की मैनेजर सौम्या खान अब इस दुनिया में नहीं हैं। रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि सौम्या खान की स्लीपिंग पिल्स ओवरडोज की वजह से डेथ हुई। अब सौम्या खान की मौत से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है। पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक सौम्या खान डिप्रेशन में थी और उनकी मौत का कारण ड्रग ओवरडोज है। 
पुलिस ने किया मौत की वजह का खुलासा
मीका सिंह की मैनेजर की डेड बॉडी पंजाब में अंतिम संस्कार के लिए उनके परिवार को सौंप दी गई थी। वर्सोवा पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर ने बताया, 'ये घटना 2 फरवरी की है। हमने इस मामले में कुछ साजिश जैसा नहीं पाया है। एक आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की है। वो डिप्रेशन से जूझ रही थी और ड्रग ओवरडोज की वजह से उसकी जान गई है।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@official_zohebkhan) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@official_zohebkhan) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@official_zohebkhan) on

 

मीका सिंह ने दी सौम्या खान को श्रद्धांजलि
सिंगर मीका सिंह ने सौम्या को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी थी। मीका सिंह ने अपनी मैनेजर सौम्या खान की फोटो शेयर कर उन्हें और उनके परिवार सांत्वना दी। मीका सिंह ने लिखा, 'वाहे गुरु का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह। बहुत दुख हो रहा है ये बताते हुए कि हमारी प्रिय सौम्या हमें छोड़कर चली गई है। उसकी कई खूबसूरत यादें हमारे साथ रहेंगी। सौम्या ने बहुत कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। भगवान उसकी आत्मा को शांति दें। मेरी उसके परिवार और पति जोहेब खान के लिए दिल से संवेदनाएं।'   

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@official_zohebkhan) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@mikasingh) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@official_zohebkhan) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@official_zohebkhan) on


पार्टी के बाद हुई मीका सिंह की मैनेजर की मौत
सामने आई जानकारी में यह भी बताया गया है कि एक पार्टी होने के बाद सौम्या खान अगले दिन घर से बाहर नहीं निकली थीं। इसलिए जब कुछ वर्कर्स पूछताछ करने के लिए ऊपर गए, तो उन्होंने सौम्या को बेसुध पड़ा पाया। मीका सिंह की मैनेजर को इस हालत में देखकर तुरंत उसे एक अस्पताल ले जाया गया, जहां सौम्या को मृत घोषित कर दिया गया।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर