81 साल की उम्र में एक टांग पर दौड़ी मिलिंद सोमन की मम्मी, बहू के साथ किया वर्कआउट

Milind Soman Video: मिलिंद सोमन पूरे देश के लिए एक फिटनेस आइकन हैं। मिलिंद सोमन को फिटनेस का हौंसला उनकी मम्मी उषा सोमन से मिलती है। मिलिंद ने अपनी मां और वाइफ का वर्कआउट वीडियो शेयर किया।

Milind Soman And Ankita Konwar
Milind Soman 
मुख्य बातें
  • मिलिंद सोमन ने सोशल मीडिया पर अपनी मम्मी उषा सोमन का एक वीडियो शेयर किया है।
  • वीडियो में वह अपनी बहू अंकिता कोंवर के साथ छत पर वर्कआउट कर रही हैं।
  • मिलिंद सोमन ने इस वीडियो के साथ लिखा-  ’28 और 81। हर उम्र में फिट रहो।’

मुंबई. भारत के आयरन मैन यानी मिलिंद सोमन फिटनेस के मामले में एक मिसाल हैं।   53 साल की उम्र में मिलिंद को ऐसी फिटनेस हासिल करने का हौंसला 81 साल की मम्मी उषा सोमन से मिलता है।  मिलिंद अक्सर अपनी मम्मी के साथ वर्कआउट वीडियो शेयर करते हैं।

मिलिंद सोमन ने सोशल मीडिया पर अपनी मम्मी उषा सोमन का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपनी बहू अंकिता कोंवर के साथ छत पर वर्कआउट कर रही हैं। अंकिता और उषा सोमन एक टांग पर चक्कर लगा रहे हैं। 

मिलिंद सोमन ने इस वीडियो के साथ लिखा-  ’28 और 81। हर उम्र में फिट रहो।’मिलिंद सोमन के इस वीडियो को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। खबर लिखे जाने तक इंस्टाग्राम पर दो लाख 90 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
 

शेयर किया था वर्कआउट वीडियो 
मिलिंद सोमन लॉकडाउन के दौरान घर पर वर्कआउट कर रहे हैं। मिलिंद ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह क्लैपिंग पुशअप करते हुए नजर आ रहे हैं। मिलिंद ने लिखा- अच्छी खबर ये है कि आज मैं 20 क्लैपिंग पुशअप किया था। 

मिलिंद सोमन ने इससे पहले एक फोटो शेयर की थी। इसमें वह मुंह में मास्क लगाते हुए नजर आ रहे हैं। मिलिंद ने पोस्ट में लिखा था-'कल बाजार जाने के लिए पहली बार घर से बाहर निकला। कोई गाड़ी नहीं दिखी, लोग मास्क लगाए नजर आए। सबकुछ काफी शांत था।'

वायरल हुआ था पुशअप 
मिलिंद की मम्मी उषा सोमन का एक और वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह अपनी मम्मी के साथ 16 पुश अप लगा रहे हैं। मिलिंद सोमन ने लिखा- 'कभी भी बहुत देर नहीं होती। उषा सोमन, मेरी मां। 80 वर्ष की युवा। हर दिन को मदर्स डे बनाएं।' 

मिलिंद की मम्मी ने 70 साल से अधिक उम्र की थीं तब उन्होंने साड़ी पहनकर नंगे पांव मैराथॉन में हिस्सा लिया था और इसके साथ ही प्लैंक्स भी किए थे।आपको बता दें कि मिलिंद सोमन 90 के दशक के सुपर मॉडल थे। उन्होंने अलिशा चिनॉए की म्यूजिक वीडियो मेड इन इंडिया से डेब्यू किया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर