'मोह मोह के धागे' फेम सिंगर मोनाली ठाकुर ने तीन साल पहले की थी गुपचुप तरीके से शादी, अब तक इस वजह से रखा राज

Monali Thakur Wedding: बॉलीवुड सिंगर मोनाली ठाकुर ने तीन साल पहले स्विट्जरलैंड के बिजनेसमैन से शादी कर ली थी, लेकिन इस वजह से आज तक किसी को यह जानकारी नहीं दी।

Monali Thakur with husband
Monali Thakur with husband  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शादीशुदा हैं बॉलीवुड सिंगर मोनाली ठाकुर
  • मोनाली ठाकुर ने साल 2017 में की थी स्विट्जरलैंड के बिजनेसमैन से शादी
  • मोनाली ने बताया कि उन्होंने अब तक किसी को शादी के बारे में क्यों नहीं बताया

बॉलीवुड में कई मशहूर गाने गाकर अपनी पहचान बनाने वाली सिंगर मोनाली ठाकुर ने तीन साल पहले शादी कर ली थी, लेकिन यह बात सबसे छुपाए रखी। मोनाली ठाकुर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में यह जानकारी दी। मोनाली ने कहा, 'मेरी शादी की खबर से कई लोगों को हैरानी होगी क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री में मेरे किसी दोस्त को ना हीं इसके बारे में जानकारी थी ना ही शादी में किसी को न्यौता दिया गया था। हम सेरेमनी और इसकी एनाउंसमेंट को टालते रहे और देखते देखते तीन साल बीत गए।' बता दें कि मोनाली ने स्विट्जरलैंड बेस्ड रेस्टोरेंट मालिक माइक रिचर से साल 2017 में शादी की थी।  

इस वजह से नहीं दी थी जानकारी

मोनाली ठाकुर ने बताया कि उन्होंने और माइक ने पारंपरिक शादी नहीं की थी इसलिए उन्होंने अब तक किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की थी। मोनाली ने बताया कि वो अब भी सार्वजनिक रूप से शादी करने का इंतजार कर रहे हैं। मोनाली ने कहा कि वो जानती हैं कि यह बात जानकर उनके दोस्त, साथी और शुभचिंतक खुश नहीं होंगे। उन्होंने कहा, 'मुझे पता है बहुत गाली पड़ने वाली है लोगों से।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Monali Thakur (@monalithakur03) on

स्विट्जरलैंड में रह रही हैं मोनाली

मालूम हो कि मोनाली इस समय माइक और उनके परिवार के साथ स्विट्जरलैंड  में रह रही हैं। कोरोना वायरस के बाद चीजे सामान्य होने पर दोनों शादी करना चाहते हैं। मोनाली ने अपने पति के बारे में बात करते हुए बताया कि माइक ने उन्हें प्रपोज किया था जिसके लिए उन्होंने तुरंत हां कह दिया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Monali Thakur (@monalithakur03) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Monali Thakur (@monalithakur03) on

ऐसी थी मोनाली और माइक की पहली मुलाकात

मोनाली ने बताया कि माइक रिचर ने साल 2016 में क्रिसमस के मौके पर उन्हें वहीं प्रपोज किया था जहां वो पहली बार मिले थे। उन्होंने बताया कि माइक को यह पसंद है कि वो आत्मनिर्भर हैं। साथ ही दोनों को खाने में एक जैसी चीजें ही पसंद हैं। मोनाली की लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो 'दिल का फितूर' से माइक ने एक्टिंग डेब्यू किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Monali Thakur (@monalithakur03) on

मालूम हो कि मोनाली ने बॉलीवुड में कई गाने गाए हैं जिसमें मोह मोह के धागे, संवार लूं, बदरी की दुल्हनिया और जरा जरा टच मी जैसे गाने गाए हैं। वहीं साल 2014 में उन्होंने फिल्म लक्ष्मी से एक्टिंग डेब्यू किया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर