जल्द होने वाले हैं बॉलीवुड अदाकारा Mouni Roy के हाथ पीले, दुबई के इस बिजनेसमैन से करने वाली हैं शादी 

Mouni Roy Wedding News: मशहूर अदाकारा मोनी रॉय के करीबी ने हाल ही में यह खुलासा किया है कि एक्ट्रेस जल्द ही शादी करने वाली हैं। मोनी रॉय अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड से वर्ष 2022 में शादी करेंगी।

mouni roy is going to marry her dubai based boyfriend suraj nambiar, mouni roy wedding news
मोनी रॉय के करीबी का खुलासा, 2022 में एक्ट्रेस करेंगी शादी  
मुख्य बातें
  • दुबई बेस्ड बिजनेसमैन के साथ मोनी रॉय करने वाली हैं शादी।
  • मोनी रॉय के भाई ने किया एक्ट्रेस की शादी का खुलासा।
  • वर्ष 2022 में शादी का जोड़ा पहनने वाली हैं एक्ट्रेस मोनी रॉय। 

Mouni Roy All Set To Marry Her Boyfriend: फिल्म जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। जानी-मानी अदाकारा मोनी रॉय (Mouni Roy) अपने कथित बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के साथ जल्द शादी करने वाली हैं। मोनी रॉय कई सालों तक छोटे पर्दे से जुड़ी रहीं। अपने टीवी करियर में मोनी रॉय ने एक से बढ़कर एक टीवी सीरीज दिए हैं। जिनमें से सबसे ज्यादा फेमस देवों के देव: महादेव और नागिन था।

छोटे पर्दे पर कई सालों तक बड़ी मेहनत करने के बाद मोनी रॉय को बड़े पर्दे पर जगह मिली। वह कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वैसे तो मोनी रॉय अपने प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में रहा करती थीं, मगर पिछले कुछ समय से उनके रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियों में छाई रहती थीं। अब, यह बताया जा रहा है कि वह अपने दुबई बेस्ड बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार में शादी करने वाली हैं। 

वर्ष 2022 में पीले होंगे मोनी रॉय के हाथ

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मोनी रॉय के कजन विद्युत रॉय सरकार ने अपने होमटाउन में एक अखबार से बातचीत करते हुए यह खुलासा किया है कि मोनी वर्ष 2022 में अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी करने वाली हैं। उनके भाई ने आगे बताया कि उनकी शादी की सेरेमनी दुबई या इटली में हो सकती है। इसके साथ उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया है कि मोनी रॉय अपनी शादी की रिसेप्शन कूचबिहार में दे सकती हैं। मोनी रॉय के कजन भाई ने यह बताया कि वो और उनके परिवार वाले भी मोनी रॉय के शादी का एक हिस्सा बन सकते हैं।

मिल चुके हैं मोनी और सूरज के परिवार वाले

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के अनुसार, कुछ महीने पहले ही मोनी रॉय की मां ने एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड के माता-पिता से मुलाकात की थी। कुछ सूत्रों के अनुसार यह पता चला था कि मोनी रॉय की मां और सूरज के माता-पिता के बीच में होने वाली बातचीत उन दोनों के रिलेशनशिप से आधारित है। यह मीटिंग कहीं और नहीं बल्कि मंदिरा बेदी के घर हुई थी। इस मीटिंग में मोनी रॉय के भाई भी शामिल थे। कहा जाता है कि मंदिरा बेदी मोनी रॉय की बेहद करीबी दोस्त हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर